Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

केरल : सबरीमाला मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सबरीमाला (केरल) , 05 Jan 2018

सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐसी जबरदस्त भीड़ उमड़ी है कि इसे संभालना अधिकारियों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। मंदिर के एक अधिकारी ने कहा कि एक-एक तीर्थयात्री को दर्शन के लिए आठ घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा है।अधिकारी ने कहा, "भीड़ चरम पर पहुंच गई है। सभी तीर्थयात्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि दर्शन करने के बाद वह ऊपर स्थित मंदिर में नहीं रुकें।"यहां दर्शन करने के लिए एक व्यक्ति को 18 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं, इसके बाद वह गर्भ गृह तक पहुंचता है। एक तीर्थयात्री को दर्शन करने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ने से पहले कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।पश्चिमी घाट इलाके में समुद्र तल से 914 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सबरीमला मंदिर पथानमथिट्टा जिले में मौजूद पम्बा से 4 किमी की ऊंचाई पर है। यह तिरुवनंतपुरम से लगभग 100 किलोमीटर दूर है।इस मंदिर में पम्बा से केवल पैदल चलकर ही पहुंचा जा सकता है।

दर्शन का दो महीने लंबा सत्र नवम्बर में शुरू हुआ और जनवरी के पहले हफ्ते से भीड़ बहुत बढ़ गई। 'मकर ज्योति' आने तक भीड़ अनियंत्रित स्तर तक पहुंच जाती है। यह पर्व के दौरान की सबसे महत्वपूर्ण घटना होती है जब आकाशीय प्रकाश क्षितिज पर तीन बार प्रकट होता है। इस बार यह 14 जनवरी को पड़ रहा है। सामान्य प्रथा यही है, खासकर दक्षिणी राज्यों से आने वाले तीर्थयात्री 1 जनवरी से मंदिर परिसर के अस्थायी आसरे में रहते हैं और आकाशीय प्रकाश को देखने के बाद ही वापस लौटते हैं।मंदिर में एक जनवरी से उमड़ी भीड़ के बाद, अधिकारियों ने 10 जनवरी से तीर्थयात्रियों को मंदिर के परिसर और उसके आसपास रहने की अनुमति देने का फैसला किया है।

 

Tags: DHARMIK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD