Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

 

दूसरे देशों में भारत के सर्वाधिक प्रवासी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 19 Dec 2017

संयुक्त राष्ट्र की एक रपट के मुताबिक दूसरे देशों में रहने वाले प्रवासियों के मामले में भारत पहले स्थान पर है, और कुल 1.659 करोड़ भारतीय प्रवासियों में से आधा से अधिक प्रवासी खाड़ी देशों में रहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी रपट, 2017 के यहां सोमवार को जारी होने के बाद पता चला कि त्वरित भूमंडलीकरण के इस दौर में, 2000 के 79.8 लाख प्रवासियों के मुकालबे भारतीय प्रवासियों की संख्या दोगुनी हो गई है।संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग में प्रवजन खंड के प्रमुख बेला होवी ने रपट जारी होने के बाद संवाददाताओं से कहा, "रपट में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों की परिभाषा व्यापक है। जो भी व्यक्ति अपने देश के अलावा किसी दूसरे देश में रहता है, वे सभी प्रवासी हैं। इसमें आधिकारिक रूप से या अवैध रूप से प्रवजन करने वाले शरणार्थी और आर्थिक प्रवासी शामिल हैं।" इनकी संख्या राष्ट्रीय मूल व जातीयता के आधार पर नहीं गिनी जाती है, इसलिए इसमें प्रवासियों के बच्चों को शामिल नहीं किया जाता है।रपट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात में सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी रहते हैं, जिनकी संख्या 33.1 लाख है, जोकि वर्ष 2000 के लगभग 10 लाख से काफी ज्यादा है। इसके बाद अमेरिका में 23 लाख प्रवासी रहते हैं, जोकि 2000 के 10 लाख प्रवासियों से ज्यादा है।केवल खाड़ी देशों में, कुल 89 लाख भारतीय रहते हैं। रपट के अनुसार, इसमें से सऊदी अरब में 22 लाख सात हजार, ओमान में 12 लाख और कुवैत में 11 लाख छह हजार प्रवासी रहते हैं।वहीं अन्य देशों में रहने वाले प्रवासियों की संख्या 52 लाख है, जो कि वर्ष 2000 के 12 लाख दो हजार के मुकाबले बहुत ज्यादा है।होवी ने कहा, "अधिकतर प्रवासन विकासशील देशों में हुआ है, जिनमें से एशिया में 60 प्रतिशत प्रवासन एशिया के ही अन्य देशों में हुआ है।"उन्होंने कहा कि प्रवासी विकासशील देशों में 40,000 करोड़ डॉलर भेजते हैं और इस राशि का उपयोग वित्तीय साक्षरता, घर व अन्य गतिविधियों में किया जाता है, जो विकास को बढ़ावा देता है।रपट के अनुसार, यूरोप में भारत के 13 लाख लोग रहते हैं, जो वर्ष 2000 के लगभग छह लाख 65 हजार से अधिक है। ब्रिटेन में सबसे ज्यादा लगभग आठ लाख 36 हजार भारतीय प्रवासी रहते हैं, जोकि वर्ष 2000 के चार लाख 52 हजार प्रवासियों से ज्यादा है।कनाडा में भारत के छह लाख लोग रहते हैं, जो वर्ष 2000 में तीन लाख 19 हजार प्रवासियों से ज्यादा है। ऑस्ट्रेलिया में प्रवासियों के मामले में काफी वृद्धि देखी गई, यहां वर्ष 2000 में 90,719 भारतीय रहते थे और अब यहां चार लाख 88 हजार भारतीय रहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रवजन संगठन के महानिदेशक, विलियम लेसी स्विंग के प्रवक्ता लिओनार्ड दोयले ने कहा, "मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष्य में, प्रवासन एक 'जहरीला' विषय बन गया है।"

 

Tags: MIX WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD