Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया

 

किरेन रिजिजू ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मसूरी , 14 Dec 2017

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया। 180 अधिकारियों ने अभी हाल ही में कार्यभार संभाला है, जबकि लगभग 80 अधिकारी अभी सेवाकालीन प्रशिक्षण ले रहे हैं।अपने संबोधन के दौरान श्री रिजिजू ने राष्ट्र निर्माण, उसके सुदृढ़न तथा प्रजातांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखने में अधिकारी वर्ग की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वह लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विनम्र, सहज एवं संवेदनशील बनें। उपलब्धि और सफलता के बीच अंतर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उच्च सेवा में आना जहां एक उपलब्धि है, देश के लोगों की सेवा के लिए अपनी सर्वोत्तम योग्यता के अनुसार कार्य निष्पादन तथा उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप खरा उतरना सफलता है, जो मायने रखती है।

गृह राज्यमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों तथा सरकार द्वारा उग्रवाद तथा वामपंथी अतिवाद की प्रवृति को कम करने के लिए किए गए प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने सरकार के पूर्व की ओर देखो नीति तथा पूर्वोत्तर के दक्षिणोत्तर एशिया के प्रवेश द्वार के रूप में अखंड विकास की ओर सरकार के ध्यान केंद्रित किए जाने की भी चर्चा की।अंत में श्री रिजिजू ने भारत की एकता और अखंडता में अधिकारी वर्ग के महत्व को दोहराया और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आकांक्षी राष्ट्र की बढ़ती हुई अपेक्षाओं के बारे में स्मरण करवाया और उन्हें चुनौतियों का सामना करने के लिए अपेक्षित कौशल के साथ स्वयं को सुसज्जित करने तथा कठोर परिश्रम, संवेदनशीलता और सेवा की शुद्ध भावना के साथ मानवता की सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

Tags: Kiren Rijiju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD