Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा - शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है मुख्यमंत्री मान ने गिद्दड़बाहा और रामपुरा फूल में फरीदकोट से उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए किया चुनाव प्रचार मैंने बिजली फ्री की, भाजपा शासित राज्यों में सबसे महंगी बिजली है, फिर भी भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं : अरविंद केजरीवाल नैना देवी रोड को चार लेन का बनाना और गुरुद्वारा साहिब के आसपास सौंदर्यीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता: विजय इंदर सिंगला आप का 13-ज़ीरो 4 जून को ज़ीरो-13 में बदल जाएगा : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री से सिख धार्मिक संस्थानों को आर.एस.एस के कब्जे से आजाद कराने की अपील की : सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री जीरकपुर में स्थापित करवाएंगे अंतर्ऱाष्ट्रीय वित्तीय केंद्र - परनीत कौर भाजपा ने राम मंदिर के लिए 30 साल तक संघर्ष किया, मोदी ने श्री राम लला को तंबू से बाहर निकाला: पुष्कर धामी मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए : जयराम ठाकुर राजा वड़िंग ने पार्टी के गद्दारों की निंदा की; मतदाताओं से विकास को चुनने की अपील की रैली ने दूर किए विरोधियों के भ्रम:एन.के.शर्मा भाजपा के पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर हुए एकित्रत,कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को दी चुनौती केंद्र में सरकार बनते ही, रद्द करेंगे अग्निवीर योजना : प्रियंका गांधी शहर के अंदरूनी इलाकों में जयइंद्र कौर ने किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार पीएम मोदी कभी भी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी जैसे मुद्दों पर बात नहीं करते, काम के बजाय वह लोगों से मंगलसूत्र और भैंस के नाम पर वोट मांग रहे हैं - केजरीवाल कपास (नरमा) बेल्ट के किसानों को नहरी पानी मिल रहा है, हम यहां खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां भी लाने की योजना बना रहे हैं, मेरे पास इस क्षेत्र के लिए कई बड़ी विकास योजनाएं हैं : सीएम भगवंत मान शहीद हमारी पूंजी हैं, शहीदों के सपनों का समाज बनाने के लिए लगातार पर्यतनशील: मीत हेयर प्रधानमंत्री जीरकपुर में स्थापित करवाएंगे अंतर्ऱाष्ट्रीय वित्तीय केंद्र - परनीत कौर सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की सीजीसी लांडरां ने प्लेसमेंट डे मनाया भदौड़ विधानसभा क्षेत्र को नज़रअंदाज़ करने वाले दलों को सबक सिखाने का समय : मीत हेयर

 

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Dec 2017

गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिए गए। वह इस पद पर अपनी मां व 19 वर्षो तक पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाली सोनिया गांधी का स्थान लेंगे। राहुल गांधी (47) हिमाचल व गुजरात चुनाव की वोटों की गिनती से दो दिन पहले औपचारिक रूप से यह पद संभालेंगे। कांग्रेस नेता मुल्लाप्पली रामचंद्रन ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित करने वाले कुल 89 नामांकन प्राप्त हुए। सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया गया।उन्होंने कहा, "नाम वापस लेने की तिथि व समय खत्म होने के बाद केवल एक ही उम्मीदवार थे, इसलिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के आर्टिकल 18(डी) के तहत, मैं राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित करता हूं।"राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के छठे कांग्रेस अध्यक्ष हैं। इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस 2004 से 2014 तक सत्ता में रही। उन्होंने 19 वर्षो तक पार्टी अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

रामचंद्रन ने कहा, "यह ऐतिहासिक क्षण है। चुनाव का प्रमाण पत्र 16 दिसंबर को दिया जाना प्रस्तावित है।"उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नियमों पर जोर दिया था और यह सुनिश्चित किया था कि चुनाव पारदर्शी और अर्थपूर्ण ढंग से हो।उन्होंने कहा, "राहुल और सोनिया गांधी दोनों ने चुनाव अधिकारियों के कार्यो में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। हमें हमारे दायित्व को निभाने के लिए पूरी छूट व स्वतंत्रता दी गई।"राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को इस पद के लिए नामांकन भरा था और वह वर्ष 2013 से पार्टी उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।89 नामांकन के सभी प्रस्तावक राहुल के समर्थन में थे। राहुल गांधी के नामांकन भरने के वक्त पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी उनके साथ थे। वास्तव में नामांकन के लिए 90 फॉर्म जारी किए गए थे लेकिन एक फार्म जारी नहीं किया जा सका क्योंकि पर्याप्त संख्या में प्रस्तावक मौजूद नहीं थे। पूरे देश भर से कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालयों के पास राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने की खुशी में पटाखे फोड़े और खुशियां मनाई।

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD