Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया अश्वनी वर्मा की दो पुस्तकों का विमोचन सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद

 

पुलिस आई.टी. विंग में जाली भर्ती के आरोपी ए.एस.आई संजीव कुमार विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार

मोहाली की अदालत ने 12 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Dec 2017

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पंजाब पुलिस के सूचना प्रौद्यौगिकी और दूरसंचार विंग में 6 व्यक्तियों को जाली भर्ती पत्र देने के घोटाले में शामिल ए.एस आई. संजीव कुमार (नंबर 572 / डब्ल्यू) को गिरफ़्तार कर लिया है, जिसने कुल 28.50 लाख रुपए लेकर ग़ैर-कानूनी ढंग तथा जाली दस्तावेज़ों के द्वारा उनको 'नौकरी पत्र  दिए थे। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुये बताया कि भगौड़े मुलजिम ए.एस.आई संजीव कुमार ने आज एस.ए.एस. नगर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान अदालत द्वारा उसे 12 दिसंबर तक विजिलेंस की हिरासत में भेज दिया । ब्यूरो ने इस ग़ैर कानूनी और धोखाधड़ी वाली भर्ती की जांच पड़ताल दौरान पाया कि गत् वर्ष दिसंबर में जाली भर्ती किये गये 6 कांस्टेबलों ने ए.एस.आई संजीव कुमार को कुल 28.50 लाख रुपए दिए थे जिनमें गांव कुलगरां (नंगल) से अनमोल छाबा, कराला (मोहाली) से हरजीत शर्मा और अच्छर चंद, मोहाली से गुरजंट सिंह और कजहेड़ी (चण्डीगढ़) से दविंदर कुमार और उसका भाई जतिंदर कुमार शामिल थे। उन्होंने कहा कि जांच और दस्तावेजों के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो ने आई. पी. सी एक्ट की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 120 -बी और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7, 13 (2) के अंतर्गत पुलिस थाना फेस 11, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि दोषी अगस्त-2017 से फऱार था और विजिलेंस टीमें उसके घर और रिश्तेदारों पर छापे मार रही थे। इसी कारण दबाव में आकर उसने आत्मसमर्पण कर दिया।प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 28 अगस्त को उसकी ज़मानत याचिका भी ख़ारिज कर दी थी और ब्यूरो ने 11 नवंबर को मुकदमा अदालत से गिरफ़्तारी वारंट ले लिए थे। उन्होंने बताया कि दोषी ए.एस.आई. नौकरी के इच्छुकों को राज्य पुलिस में पैसो के बदले कांस्टेबल भर्ती कराने का झांसा देता था। और विवरण देते हुये प्रवक्ता  ने बताया कि दोषी ए.एस.आई. संजीव कुमार ने 23 दिसंबर, 2016 को जाली नौकरी पत्र तैयार किये और कई दस्तावेज और डायरी नंबर लगाकर  योग्य अथॉरिटी के दस्तख़त भी किये। उन्होंने बताया कि दोषी ने इनें व्यक्तियों को रोजनामचे में भी शामिल करवा दिया और उनकी हाजिऱी भी लगती रही। परंतु उनको कोई वेतन नहीं मिला।उन्होंने आगे बताया कि गिरफ़्तार किये दोषी पर पहले दो अन्य केस भी दजऱ् हैं जिनमें एक जिला कपूरथला के पुलिस थाना तलवंडी चौधरियां में आई.पी.सी. की धारा 420 और पुलिस थाना सैक्टर 36 चंडीगढ़ में आई.पी.सी धारा 325 और 34 के अंतर्गत मुकदमा दजऱ् है। उन्होंने यह भी कहा कि ब्यूरो द्वारा दोषी से हिरासत दौरान जाली भर्ती मामला संबंधित और गहराई से जांच की जायेगी।

 

Tags: Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD