Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

गुजरात में महिलाओं को न्याय क्यों नहीं मिलता : राहुल गांधी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Dec 2017

Last updated on: Dec 03, 2017, 00:00 IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार को अपना पांचवां सवाल पूछते हुए राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने मोदी पर गुजरात की महिलाओं से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। गुजरात में 22 सालों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में है और यहां महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा की दर सिर्फ तीन फीसदी है।राहुल ने विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों और संस्थानों के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात मानव तस्करी में तीसरे, महिलाओं पर एसिड हमलों में पांचवें और नाबालिग बच्चियों सें बलात्कार के मामले में 10वें स्थान पर है।उन्होंने मोदी से पूछा कि राज्य में महिलाओं की साक्षरता दर 2001 में 70 प्रतिशत से घटकर 2011 में 57 प्रतिशत क्यों रह गई। मोदी अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "महिलाओं को न्याय क्यों नहीं मिलता। महिलाओं के खिलाफ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों में से केवल 3 प्रतिशत को ही दोषी ठहराया जाता हैं।"राहुल गांधी ने कहा, "गुजरात के अहमदाबाद और सूरत जैसे दो सबसे महत्वपूर्ण शहर देश में महिलाओं के खिलाफ हाने वाले अपराध के मामले में शीर्ष 10 शहरों में शुमार हैं।"उन्होंने कहा, "गुजरात बालिका शिक्षा में 20वें स्थान पर क्यों हैं।"राहुल गांधी ने नौ दिसंबर तक राज्य में विधानसभा होने तक हर रोज मोदी से एक सवाल पूछने के वादे के तहत सवाल पूछा।उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य में महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि राज्य में मातृ मृत्यु दर बढ़कर 85 हो गई है, जिससे गुजरात एमएमआर में कमी वाले 15 राज्यों में 11 स्थान पर पहुंच गया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "राज्य में नवजात बच्चों की 67 फीसदी माताएं सरकारी एम्बुलेंस से निशुल्क परिवहन की सुविधा से वंचित क्यों हैं?"राहुल गांधी ने पूछा, "राज्य की 55 प्रतिशत महिलाओं में एनीमिया से ग्रसित क्यों हैं?"

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD