Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल

 

भारत-बांग्लादेश संयुक्त युद्धाभ्यास सम्प्रीति 2017 का समापन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Nov 2017

सातवें भारत-बांग्लादेश संयुक्त युद्धाभ्यास सम्प्रीति का समापन आज मिजोरम में काउंटर इनसरजेंसी एण्ड जंगल वारफेयर स्कूल, वेरेंगटे में हो गया। सम्प्रीति भारत और बांग्लादेश के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग अभ्यास है। समारोह की अध्यक्षता बांग्लादेश सेना के मेजर जनरल मोहम्मद मोशफिक्र रहमान और भारतीय सेना के मेजर जनरल एम एस घूरा ने की। इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच पारस्परिक सहयोग के पहलुओं को मजबूत बनाना और उनका विस्तार करना है, साथ ही संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश के अंतर्गत विद्रोही और आंतकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए मिलकर कार्य करना है। इस युद्धाभ्यास को गजराज कोर की रेड हॉर्न्स डिवीजन के तत्वाधान में किया गया और इसमें कमांड पोस्ट अभ्यास (सीपीएक्स) और फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास (एफटीएक्स) शामिल था। 

युद्धाभ्यास के दौरान बांग्लादेश सेना की 38 ईस्ट बंगाली रेजीमेंट और भारतीय सेना की महार रेजीमेंट के जवानों ने अपनी-अपनी सेनाओं का प्रतिनिधित्व किया। 6 नवंबर से 11 नवंबर, 2017 तक मेघालय में संयुक्त प्रशिक्षण नोड, उमरोई में सीपीएक्स जबकि 6 नवंबर से वेरेंगटे में एफटीएक्स अभ्यास किया गया।दोनों टुकड़ियों ने इस युद्धाभ्यास और संयुक्त ड्रिल में बेहद उत्साह और पेशेवर तरीके से भाग लिया। सैनिकों ने न केवल एक-दूसरे के संगठनों के बारे में जानकारी प्राप्त की, बल्कि सर्वश्रेष्ठ तरीकों को समझा। युद्धाभ्यास काफी सफल रहा और दोनों देशों के सैनिकों ने बहुमूल्य जानकारी हासिल की। दुनिया भर की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास द्विपक्षीय संबंधों का तेजी से एक महत्वपूर्ण पहलू बन रहा है। भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच युद्धाभ्यास सम्प्रीति से दोनों देशों की सेनाओँ के बीच न केवल संबंध मजबूत हुए हैं, बल्कि दोनों सेनाओं के बीच विश्वास बढ़ा है।  

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD