Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान

 

कांग्रेस गुजरात में भारी जीत हासिल करेगी : राहुल गांधी

राहुल गांधी
राहुल गांधी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

थारा (गुजरात) , 12 Nov 2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक सुनामी आ रही है, जिससे सत्तारूढ़ भाजपा भयभीत है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई को सच और झूठ के बीच लड़ाई करार दिया।राहुल ने अपने तीन दिवसीय क्षेत्रवार प्रचार अभियान के चौथे पड़ाव पर लोगों से वोटों के जरिए अपने गुस्से का इजहार करने का आग्रह किया।उन्होंने एक रैली में एक पूरा वाक्य गुजराती में बोला और कहा, "गुजरात मा मोदीजी आवे, अमित शाहजी आवे, यूपी ना सीएम योगीजी आवे, तोये भाजपा सरकार नाहीं आवे।" यानी यहां नरेंद्र मोदी, अमित शाह या उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी कोई भी आए, लेकिन गुजरात में भाजपा सरकार नहीं आएगी।उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में थारा में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिछले 22 वर्षो से भाजपा शासन को झेला है और अब समय आ गया है कि आप ने जीएसटी, नोटबंदी के बारे में जो महसूस किया है, और सरकार ने लोगों को नर्मदा बांध पर और बदलाव लाने के जो झांसे दिए हैं, उसे मतदान केंद्रों पर जाहिर कीजिए।"गुजरात में खेती की दुर्दशा का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि किसानों ने देश के लिए सबकुछ किया, उन्होंने अपना खून और पसीना बहाया। "आप बड़े धनी उद्योगों के कर्ज माफ कर सकते हैं, फिर किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं कर सकते?"

 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD