Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उद्धव ठाकरे और मैंने 'समान विचारधारा वाले दलों के गठबंधन' पर बात की : शरद पवार

शरद पवार
शरद पवार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायगढ़ , 07 Nov 2017

Last updated on: Nov 07, 2017, 00:00 IST

राजनीतिक पारे को और चढ़ाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार को खुलासा किया कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे हाल ही में उनसे मिले थे और दोनों ने देश में 'समान विचारधारा वाले दलों के गठबंधन' की जरूरत पर चर्चा की थी। करजात के एक लक्जरी रिजॉर्ट में एनसीपी के दो दिवसीय चिंतन शिविर के इतर पवार ने संवाददाताओं को बताया, "उद्धव और (शिवसेना नेता) संजय राउत 10 दिन पहले मेरे आवास पर मुझसे मिले थे।"भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों का विरोध करने वाले दलों को इंगित करते हुए पवार ने कहा, "हमने देश में सभी समान विचारधारा वाले दलों के गठबंधन की जरूरत पर भी चर्चा की।"एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा के साथ अपने गठबंधन को लेकर खुश नहीं है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में बनी रहेगी या नहीं।

इस बात का खुलासा एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के बयान के एक दिन बाद हुआ है। दरअसल पटेल ने 'चिंतन शिविर' में कहा था कि पवार 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री की दौड़ में हो सकते हैं।हालांकि अपनी विशिष्ट शैली में पार्टी अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि 'उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का विचार अपने दिमाग से हटा दें' और इसके बजाए एनसीपी के विस्तार के लिए कड़ी मेहनत करें।संयोग से पांच दिन पहले उद्धव अपने बेटे आदित्य के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बुलावे पर उनसे मिलने पहुंचे थे। ममता ने भाजपा की आलोचना करने के लिए शिवसेना की प्रशंसा की थी। मंगलवार को शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने एक ब्लॉग में भाजपा की कड़ी आलोचना की। ब्लॉग में आदित्य ने नोटबंदी के पीछे के इरादे को 'संदिग्ध' करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला देश और लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 

 

Tags: Sharad Pawar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD