Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति, परंपरा को भुला रही : रजनीकांत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 28 Oct 2017

मेगास्टार रजनीकांत ने कहा है कि उन्हें यह देखकर दुख होता है कि भारत की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपरा को भूल रही है। रजनीकांत ने यह बात अपनी आगामी फिल्म '2.0' के संगीत लॉन्च के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कही। करण जौहर, अभिनेता राणा दग्गूबाती और आरजे बालाजी ने यह संगीत लॉन्च कार्यक्रम शनिवार को बुर्ज पार्क में आयोजित किया। इस कार्यक्रम में अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री एमी जैक्सन और मेगास्टार रजनीकांत व उनके परिवार से पत्नी लता, बेटी ऐश्वर्य व सौंदर्या और दामाद व अभिनेता धनुष भी शामिल हुए। जब करण ने रजनीकांत से पूछा कि मौजूदा समय की कौन सी चीजों को आप पसंद या नापसंद करते हैं, तो उन्होंने कहा, "मुझे क्या पसंद है वह यह है कि वह जिम्मेदार व विनम्र हैं, मुझे जो पसंद नहीं है वह यह है कि युवा पीढ़ी धीरे-धीरे हमारी अपनी परंपरा और संस्कृति को भूल रही है। यह दुख की बात है और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें इसका आनंद उठाना चाहिए और हमारी संस्कृति और परंपरा को कभी नहीं भूलना चाहिए।" संगीत लॉन्च के शुरू होने के कुछ घंटों पहले ही यूट्यूब और अन्य साइट्स पर '2.0' के गाने रिलीज होने के बावजूद फिल्म के सदस्यों ने कार्यक्रम पर इसका कोई असर पड़ने नहीं दिया और एमी, अक्षय व रहमान ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से इसे यादगार बना दिया।वहीं, कार्यक्रम में रजनीकांत की पत्नी लता ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ा क्षण है। मुझे अपने पति पर बहुत गर्व है, मैं 2.0 में उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें सलाम करना चाहती हूं। इसके अलावा, मैं एमी, रहमान, शंकर और अन्य सभी को शुभकामनाएं देना चाहती हूं, जिन्होंने इस परियोजना को संभव बनाया है।" यह फिल्म 2018 की शुरुआत में रिलीज होगी।

 

Tags: TOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD