Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी

 

भाजपा 'ताज' की बात करे, तुम 'कामकाज' की बात करना : लालू प्रसाद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 17 Oct 2017

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक संगीत सोम के ताजमहल को लेकर विवादास्पद बयान पर तंज कसते हुए आम लोगों से अपनी बात कहने की अपील की है। लालू ने मंगलवार को लोगों से अपील करते हुए कहा कि 'वह अगर ताज की बात करे, तब तुम कामकाज की बात करना।' लालू ने केंद्र सरकार के कार्यो पर प्रश्न उठाते हुए अपने अंदाज में अपनी बातों को पैरोडी की तर्ज पर ट्वीट किया, "वो 'ताज' की बात करें तो तुम 'कामकाज' की करना। वो 'गाय' की कहें तो तुम 'आय' की कहना।"लालू ने इशारों ही इशारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह की कंपनी की आय में अचानक हुई भारी वृद्धि पर कटाक्ष करते हुए पैरोडी के अंदाज में ट्वीट कर आगे लिखा, "वो 'शाहजहां' की बात करें, तो तुम 'जयशाह' पर अड़े रहना।मेरठ के सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुगलकालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब उत्तर प्रदेश में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाएगा।12वीं पास सोम इस तरह बात करते हैं, जैसे उन्हें इतिहास का गहन अध्ययन हो और इतिहास अब इतिहासकार नहीं, सरकार लिखेगी। उनकी सरकार इतिहास को बदल सकती है। मुजफ्फनगर और मेरठ दंगों से चर्चा में आए संगीत सोम भाजपा के लिए इतने महत्वपूर्ण विधायक हैं कि उन्हें केंद्र सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार अकबर, बाबर और औरंगजेब जैसे कलंक कथा लिखने वाले बादशाहों को इतिहास से निकालने की तैयारी कर रही है।मुद्दा गरमाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोम द्वारा ताजमहल पर दिए गए विवादास्पद बयान पर उनसे सफाई मांगी है। योगी ने साथ ही कहा कि ताजमहल भारतीय मजदूरों की मेहनत से खड़ा हुआ है और यह हमारे लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। योगी हालांकि इससे पहले ताजमहल के बारे में सोम जैसा ही बयान देते रहे हैं। 

 

Tags: Lalu Prasad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD