Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी 18 मई को नरेंद्र मोदी अम्बाला शहर में आ रहे हैं, उनकी बात सुनने व उनके दर्शन की सभी को चाहत : अनिल विज अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था, सभी लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राजा वड़िंग की लुधियाना के मतदाताओं से लोकतंत्र बचाने की अपील आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान

 

कविताएं हमारे आसपास तैर रही हैं : गुलजार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Oct 2017

चाहे चांद का उदाहरण देते हुए अपना विचार जाहिर करना हो या कंक्रीट के जंगल में एक खिड़की को लेकर कहानियां गढ़नी हो, मशहूर गीतकार व कवि गुलजार (83) उन सबको एक काव्यात्मक स्वरूप में ले आते हैं। उनका कहना है कि कवि के दिमाग को कविता को रचनात्मक विचार के तौर पर उभार देने के लिए वास्तविकता से भली-भांति परिचित होना चाहिए। पाकिस्तान के झेलम में जन्मे गुलजार का 1947 में देश विभाजन के बाद मुंबई के कंक्रीट के जंगल से परिचय हुआ। शहर के जीवन के अपने अनुभव को उन्होंने फिल्म 'घरौंदा' (1977) के गीत 'दो दीवाने शहर में' उतारा। उन्होंने लिखा, "इन भूलभुलैया गलियों में, अपना भी घर होगा, अंबर पे खुलेगी खिड़की या, खिड़की पे खुला अंबर होगा।"उन्होंने यहां आईएएनएस को बताया, "इस तरह की कल्पनाएं मुंबई शहर में मौजूदा दौर में भी काफी प्रासंगिक हैं, हैं न? दरअसल, आपको कविता लिखने के लिए कल्पना की तलाश करने को लेकर कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है..कल्पनाएं हमारे आसपास तैर रही हैं, बस इन पर नजर डालने की जरूरत है। जहां तक गुलजार के हालिया काम की बात है, तो उन्होंने अल्बम 'दिल पीर है' के लिए आठ गीत लिखे हैं, जिसे मशहूर गायक व संगीतकार भूपिंदर सिंह ने अपनी धुनों से सजाया है। उनके मुताबिक, सिंह के साथ लंबे समय से उनके जुड़ाव की परिणति एक अच्छी साझेदारी के रूप में हुई। दोनों ने साथ मिलकर 'दो दीवाने शहर में', 'बीते ना बिताए रैना' जैसे लोकप्रिय गीत दिए हैं। गुलजार ने बताया कि भूपिंदर के साथ उन्होंने न सिर्फ फिल्मी गीतों पर काम किया है, बल्कि एल्बम के लिए भी काम किया है। गीतकार ने कहा कि अक्सर वे सबसे पहले वह गाना लिखते हैं और फिर भूपिंदर उसे धुनों से सजाते हैं, लेकिन इस एल्बम के शीर्षक गीत की धुनों को उन्होंने खुद रचा और फिर गायक ने उन्हें धुन में सुनाया और इस तरह गीत के बोल पांच मिनट में तैयार हो गए।"उन्होंने आगे कहा, "कभी-कभी ऐसा तुक्का काम कर जाता है।" 'दिल पीर है' भूपिंदर और मिताली के संगीत लेबल भूमिताल म्यूजिक का पहला एल्बम है। गुलजार अपनी आकर्षक आवाज में कविता सुनाने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने यहां तक कि अपने दो ऑडियोबुक 'रंगीला गीदड़' और 'परवाज' भी प्रकाशित किए हैं। साहित्य अकादमी पुरस्कर से सम्मानित गुलजार ने अपनी कविता का पाठ खुद करने के अनुभव को साझा करते हुए बताया, "मैं अपनी सभी कविताओं की मां हूं। वे मेरी कल्पनाओं से जन्मी हैं।"उन्होंने कहा कि कविताओं को सुनाते समय उससे जुड़ी भावना स्वभाविक रूप से आती है, यह सभी रचनात्मक लोगों के साथ होता है। 

 

Tags: BOLLYWOOD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD