Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा पंजाब के वोटर पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी घर बैठे ही जान सकेंगे : सिबिन सी युवा पर्वतारोहियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की एलपीयू ने अपने हजारों दूरस्थ और ऑनलाइन छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्रेशमेन इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किए जब मीत हेयर चुनाव प्रचार के दौरान अपने पैतृक गांव कुरड़ पहुंचे स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

कुछ नेता जाति के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे : रामविलास पासवान

Listen to this article

5 Dariya News

राजगीर (बिहार) , 06 Oct 2017

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने यहां शुक्रवार को कहा कि कुछ नेता आज जाति और अगड़े-पिछड़े के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह ने अगड़े समाज के होने के बावजूद समाज के सभी वर्गो के समुचित विकास के लिए आरक्षण लागू करवाया था, न कि वर्ग संघर्ष के लिए। बिहार के राजगीर में लोजपा के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए पासवान ने कहा कि सही अर्थो में वी. पी. सिंह 'मंडल मसीहा' के परिचायक थे। उनकी मंशा समाज के सभी वर्गो के विकास की थी। लोजपा अध्यक्ष ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "यह अत्यंत दुखद है कि कुछ नेताओं ने इसे अगड़े-पिछड़े की लड़ाई बनाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकी।"उन्होंने दावा किया कि लोजपा वी.पी. सिंह का अनुसरण कर सभी वर्ग व जाति के हित के लिए काम करती है।

 उन्होंने कहा कि लोग लोजपा को वोट दें या नहीं दें, लेकिन देश के सभी क्षेत्रों के लोग यह तो कहते ही हैं कि लोजपा एक अच्छी पार्टी है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय पाला बदलकर संप्रग से राजग में शामिल हुई पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि वह कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें तीन बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, जिसका फायदा उठाकर वह मुख्यमंत्री बन सकते थे। पासवान ने बाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जद (यू) के राजग में आने से भाजपा की अगुवाई वाले राजग में वर्ष 2019 के संभावित लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर कोई खींचतान नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर राजग के सभी घटक दल आपस में बैठकर सीटें तय कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजग के लाभ के लिए ही लोजपा चुनाव नहीं लड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि इस बार जद (यू) भी साथ में है, ऐसे में राजग बिहार की सभी 40 संसदीय सीटों पर विजयी होगा। 

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD