Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

सोनिया-राहुल तय करेंगे कांग्रेस का नेता : दिग्विजय सिंह

Listen to this article

5 Dariya News

रायपुर , 27 Sep 2017

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस का नेता कौन होगा, इसका निर्णय नेतृत्व ही तय करता है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिसे तय करेंगे, हम उसका समर्थन करेंगे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह बुधवार को रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता था, हूं और रहूंगा। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से कभी समझौता नहीं करूंगा। मेरी प्रतिबद्धता नेहरू-गांधी परिवार के प्रति है और रहेगी। उनके अलावा हमारे पास कोई विकल्प ही नहीं है।"उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, विधायक सत्यनारायण शर्मा, सांसद छाया वर्मा, मोहम्मद अकबर सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।दिग्विजय ने कहा, "भाजपा सरकार ने विदेशों में जमा कालाधन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक नहीं लाया गया। सरकार ने बिना नोट छापे नोटबंदी की और बिना रिटर्न तैयार किए एक अव्यवहारिक जीएसटी लाई गई। जीएसटी के लिए हमने सभी प्रदेशों में सर्वर बनाने का सुझाव दिया था, जिस पर अमल नहीं किया गया।" पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस में हमारे नेता एकजुट हैं। समन्वय और सामंजस्य से संगठन मजबूत होता है।"छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि अजीत जोगी को कांग्रेस ने क्या कुछ नहीं दिया, पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने कांग्रेस से अपने को अलग कर लिया। उनका निर्णय सही नहीं था। 

उन्होंने कहा, "उन्होंने मुख्यमंत्री बनाने वाली सोनिया गांधी का विरोध किया। पार्टी के नेताओं में समन्वय बनाकर मुख्यमंत्री बनने के लिए 47 में से 37 वोट हमने दिलवाए थे।"तुष्टिकरण के सवाल पर उन्होंने कहा, "देश सभी का है। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, अबुल कलाम ने भारत को सोशलिस्ट और सेक्युलर देश बनाया। जनसंघ के लोगों ने बाबा साहेब का विरोध किया था। आरएसएस की बिल्डिंग पर तिरंगा नहीं लहराता था। कांग्रेस पार्टी कभी धर्म का दुरुपयोग नहीं करती। इन्होंने भगवान के नाम पर नमक और ईंट बेची। 1993 में कांग्रेस की सरकार थी तब पहले गौ सेवा आयोग का गठन किया गया था।"

 

Tags: Digvijaya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD