Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

पेट्रोल-डीजल महंगा होने के खिलाफ आप का पेट्रोलियम मंत्रालय पर प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Sep 2017

पेट्रोल व डीजल की ज्यादा कीमतों के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के करीब चालीस सदस्यों व पार्षदों ने शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन किया, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आप ने पेट्रोल व डीजल की ज्यादा कीमतों के खिलाफ देश भर में हफ्ते भर के विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसी के तहत शास्त्री भवन स्थित पेट्रोलियम मंत्रालय का घेराव करने की पार्टी ने घोषणा की थी।पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि प्रदर्शनकारियों में प्रमुख तौर पर आप के स्थानीय निकायों के पार्षद शामिल थे। इन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस थाने भेज दिया।विरोध प्रदर्शन कर रहे आप के पार्षदों व सदस्यों ने पुलिस द्वारा उन्हें हटाए जाने का विरोध किया। इनमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बलपूर्वक हटाया।प्रदर्शनकारी 'मोदी तुम्हारी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी' के नारे लगा रहे थे।

इससे पहले 20 सितम्बर को आप के विधायकों ने प्रदर्शन किया था। आप विधायक पेट्रोलियम मंत्री से मिलना चाहते थे। प्रदर्शन कर रहे विधायकों को पुलिस ने शास्त्री भवन के पास हिरासत में लिया था।शास्त्री भवन के बाहर मंगलवार को धरने पर बैठे आप विधायक जरनैल सिंह ने आईएएनएस से कहा, "यह दूसरी बार है कि वे हमले मिलने से इनकार कर रहे हैं। यहां तक कि दिल्ली के मुख्यमंत्री से आम आदमी को मिलने के लिए समय लेने की जरूरत नहीं है। हम इस तानाशाही की इजाजत नहीं देंगे।"सिंह ने कहा कि जब तक कीमतें नीचे नहीं आ जातीं, वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD