Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन

 

बीएचयू मामला : सपाई गिरफ्तार, अखिलेश यादव ने कहा 'डंडे मातरम'!

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी/लखनऊ , 25 Sep 2017

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छेड़खानी के खिलाफ सिंहद्वार पर आंदोलनरत छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज और पूरे घटनाक्रम की जांच करने बनारस पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के जांच दल को पुलिस ने बीएचयू परिसर में जाने से रोक दिया। विरोध करने पर कई सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लाठीचार्ज पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे 'डंडे मातरम' कहा है। बीएचयू के सिंहद्वार पर धरना दे रहीं छात्राओं पर शनिवार देर रात हुए लाठीचार्ज की जांच करने सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सपा का नौ सदस्यीय दल बीएचयू पहुंचा। लेकिन पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया और लंका इलाके में मुख्य प्रवेश द्वार पर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस के इस कदम के खिलाफ सैकड़ों सपा कार्यकर्ता बीएचयू के पास पहुंच गए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने सैकड़ों सपाइयों को हिरासत में ले लिया। सपा नेता मनोज राय धूपचंडी ने बताया, "पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधान पार्षद लीलावती कुशवाहा एवं रामवृक्ष यादव सहित पार्टी का नौ सदस्यीय एक दल बीएचयू पहुंचा था।

 दल पीड़ित छात्राओं से मिलकर हालात का जायजा लेना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उन्हें परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया और लंका इलाके में हिरासत में ले लिया।"उन्होंने बताया कि पुलिस ने लगभग 125 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ताओं को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया गया है। उन्हें स्थानीय पुलिस लाइन में रखा गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर लाठीचार्ज एवं हिंसक घटनाओं के लिए कुलपति प्रोफेसर गिरीशचंद त्रिपाठी को जिम्मेदार बताते हुए छात्र-छात्राओं के कई समूह सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि परिसर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है और परिसर का सिंहद्वार बंद कर दिया गया है। इस पूरे मामले पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह ने सोमवार को कहा कि बीएचयू में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना वाकई दुखद है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कार्टून पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि महामना के विश्वविद्यालय में नारी शक्ति पर जुल्म! बेटियों पर लाठी और फर्जी मुकदमे! 'डंडे मातरम'!

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD