Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा

 

मीडिया में काम करने वाले भी आम इंसानो जैसे ही होते हैं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Sep 2017

सब टीवी के कॉमेडी शो आदत से मजबुर में मैंने एक फोटोग्राफर लड़की का रोल किया है। यह कहानी एक पब्लिकेशन हाउस की है जो सिटी चक्कर नामक मेग्जीन निकालता है। तीन लड़के और दो लड़कियां हम पांच लोग मुख्य रुप से यहां काम करते है। हम एक-दूसरे के फ्रेनेमी है क्योंकि हम वैसे बहुत अच्छे दोस्त है पर काम के समय एक-दूसरे से काम्पीटिशन भी करते है पर कभी भी एक दूसरे का बुरा नहीं करते हैं।इन पांच युवाओं के अपने सपने है जीवन को जीने का अपना अंदाज है। मैंने समीक्षा का रोल किया है। समीक्षा लड़को व लड़कियों में समानता की पक्षधर है इसके लिए वह कुछ भी कर सकती है। इस शो में सभी किरदार की अपनी एक खास आदत है जिसे वह छोड़ते नहीं है जैसे समीक्षा बहुत आलोचनात्मक है और हर चीज को व्यवस्थित रखना उसकी आदत है जो कभी-कभी सीमा से ज्यादा हो जाती है। हमारे बॉस का किरदार अनन्त महादेवन कर रहे है वे सारे काम एक साथ करना चाहते है, बहुत हल्का फुल्का कॉमेडी शो है जिसे दर्शक जरुर पसंद करेंगे।

इस शो में मीडिया जगत व इसमें काम करने वालो को बहुत ही हल्के फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। अक्सर लोगों के मन में यह इमेज होती है कि मीडिया में काम करने वाले लोगों की लाइफ अलग होती है उनकी सोच भी अलग होती है। इस शो में दिखाया गया है कि ये लोग भी आपके जैसे आम इंसान है। हमको एक स्टोरी या एक फोटो के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है है सेलीब्रिटी के इंटरव्यु कितनी मुश्किलों से मिलते है और उसे बाद इन सबको इतने प्रभावी तरिके से मेग्जीन में छापना कि लोग देखे पसंद करे और पढ़े। पर इन सबके साथ शो में कॉमेडी भी है जो आपका भरपूर मनोरंजन करेंगी।मैंने कॉमेडी पहली बार की है बड़ा चेलेन्जिग है पर मुझे विश्वास है में अच्छा करुगी। में भविष्य के बारे में बहुत प्लानिंग नहीं करती हूं जो अभी वर्तमान में कर रहे है उसमें बेहतर करे कल की कल सोचेंगे। आदत से मजबुर शो में युवाओं के सपने उनका पहला जॉब और मंजिल को पाने के उनके अलग-अलग तरिको में वे साथ में काम करते है और फ्रेनेमी जैसे नए शब्दो का उपयोग करते है जो आजकल चलन में है।फ्रेनेमी-फ्रेन्ड व एनेमी को मिलाकर बनया गया शब्द है और जिन्दगी में हर जगह ऐसे लोग सभी को मिलते है जो एक समय पर दोस्त है और दूसरे समय पर दुश्मन बन जाते है। यह युवाओं का अपना तरिका है अपनी बात अपनी सोच को कहने का। 

 

Tags: TV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD