Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

बिहार में नीतीश की अगुवाई में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही : तेजस्वी प्रसाद यादव

तेजस्वी प्रसाद यादव
तेजस्वी प्रसाद यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 20 Sep 2017

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने भागलपुर के बटेश्वरस्थान गंगा पंप नहर सिंचाई परियोजना में उद्घाटन के पूर्व कैनाल की दीवार  टूट जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। तेजस्वी ने  आरोप लगाते हुए कहा, "नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में भ्रष्टाचार की भयावह गंगा बह रही है। इस भ्रष्टाचार रूपी गंगा का प्रवाह इतना तेज है कि बड़े-बड़े घोटाले बांध तोड़ रहे हैं।  मंगलवार को 828 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर के कहलगांव में बना बांध और नहर टूट गया।"उन्होंने कहा कि देश जान रहा है कि बिहार सरकार में अब कैसे 'चूहे' भ्रष्टाचारी बन गए  हैं? अब मिट्टी नहीं सीमेंट और कांक्रीट के बांध और नहर को भी ये सरकारी सरपरस्ती में कुतर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह बिहार में तटबंध टूटने का  कारण चूहे को बताया था। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार का गढ़ और लूट का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है। नीतीश की सरपरस्ती में जल  संसाधन विभाग में बाढ़ कटाव, बाढ़ राहत में लगातार घोटाले हो रहे हैं। नहर और बांध निर्माण-मरम्मती में संवेदकों और अभियंताओं की मिलीभगत से क्या नीतीश जी अवगत नहीं हैं? 

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "नैतिकता की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले नीतीश कुमार जल संसाधन विभाग में हो रहे घोटालों पर कोई संज्ञान क्यों नहीं लेते? उनकी ऐसी क्या मजबूरियां हैं, जो  इस विभाग के भ्रष्टाचार पर आंखें मूंद लेते हैं? एक मुख्यमंत्री के लिए इससे बड़ी प्रशासनिक विफलता क्या होगी, जो उनके उद्घाटन करने से महज कुछ घंटो पहले ही जनता का 828 करोड़  रुपये भ्रष्टाचार की गंगा में बह जाता है।" राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले मुख्यमंत्री के सामने प्रतिदिन हजारों करोड़  रुपये के घोटाले उजागर हो रहे हैं, फिर भी पता नहीं किस नैतिकता के आधार पर ईमानदारी का ढोल पीटते रहते हैं। उन्होंने कहा, "जब तक राजद सरकार में थी, एक भी घोटाला नहीं हुआ।  राजद बड़ी पार्टी थी और उसमें नीतीश जी के भ्रष्ट सिपहसलारों को घोटाले करने की छूट नहीं थी, शायद इसलिए उनका दम घुट रहा था।" उल्लेखनीय है कि भागलपुर में करोड़ों रुपये की  लागत से बना बटेश्वरस्थान गंगा पंप नहर सिंचाई परियोजना के उद्घाटन से पहले ही मंगलवार को कैनाल की दीवार टूट जाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बुधवार को उद्घाटन कार्यक्रम रद्द  कर दिया गया है।

 

Tags: Tejaswi Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD