Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मलाणा में की तीन अभियानों की शुरूआत

उज्ज्वला योजना के तहत वितरित किए गैस कुनैक्शन

Listen to this article

5 Dariya News

कुल्लू , 19 Sep 2017

Last updated on: Sep 19, 2017, 00:00 IST

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कुल्लू जिले के मलाणा पहुंचकर तीन महत्वपूर्ण अभियानों की शुरूआत की, जिनमें नशामुक्ति, स्वच्छता और शिक्षा शामिल है।दुनिया के प्राचीनतम लोकतंत्र कहे जाने वाले मलाणा तक पहुंचने वाले वह हिमाचल प्रदेश के पहले राज्यपाल हैं। राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती दर्शना देवी भी उनके साथ थीं। राज्यपाल मलाणा में इण्डियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा आयोजित   पैट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय, भारत सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत मलाणा के पात्र व्यक्तियों को गैस कुनैक्शन वितरण समारोह के अवसर पर यहां आए थे।इस मौके पर, उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यहां के निवासी भले व अपनी उच्च परम्पराओं को मानने वाले हैं जिन्होंने अपनी समृद्ध संस्कृति को सहेज कर रखा है। उन्होंने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि बदलते परिपेक्ष्य में उन्हें भी दुनिया के विकास के साथ जुड़ना चाहिए और राज्य के विकास में सहयोगी बनना चाहिए। इसके लिए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटियों को पढ़ाने की दिशा में आगे आना चाहिए और जब हर बच्चा शिक्षित होता तो विकास का रास्ता स्वयं ही मिल जाएगांआचार्य देवव्रत ने इस बात पर चिंता जाहिर की कि मलाणा आज अंतरराष्ट्रय पहचान का गांव है लेकिन यहां स्वच्छता की काफी कमी है। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई कि यहां स्वच्छता में ही व्यक्ति की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर इस दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गांव में रोजगार के कम साधन होने के कारण यहां के लोगों समाज से न जुड़ना मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में बहुमूल्य जड़ी बूटियों का अपार खजाना मौजूद है और इन्हें उगाने की संभावनाएं भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि एक अभियान चलाकर औषधीय जड़ी-बूटियों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा और गांव में ही मार्किट स्थापित कर उनको बेचने का पूर्ण प्रबंध किया जाएगा ताकि आय का बेहतर विकल्प विकसित किया जा सके। उन्होंने इस दिशा में हर संभव सहयोग किया जाएगा। क्षेत्र में मृदा परीक्षण की विशेष व्यवस्था की जाएगा ताकि उत्पादन की संभावनाओं को तलाशा जा सके।राज्यपाल ने गांववासियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया और झाड़ू उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने गांव के वृद्धजनों से बातचीत की जिसमें गांव के प्रधान श्री भागी राम ने अनुवादक के तौर पर महत्वपूर्ण कार्य किया। इसके पश्चात्, राज्यपाल ने ग्रामीणों के साथ स्थानीय धाम में भाग लिया।राज्यपाल ने करीब 20 पात्र व्यक्तियों को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कुनैक्शन वितरित किए।इससे पूर्व, मलाणा गांव के प्रधान श्री भागी राम ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि कोई राज्यपाल उनकी संस्कृति व परम्पराओं का हिस्सा बनने मलाणा पहुंचा है और गांववासी काफी उत्साहित हैं।इंण्डियन ऑयल कारपोरेशन के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री वी.के सुंदरियाल ने भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की विस्तृत जानकारी दी।राज्यपाल के सलाहकार डॉ. शशीकांत शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Acharya Devvrat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD