Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

लोगों के साथ वायदा-खिलाफी करने में कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे को पिछाड़ा - भगवंत मान

बादलों को कभी भी माफ नहीं करेंगे पंजाब के लोग

 भगवंत मान
भगवंत मान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगड़ , 19 Sep 2017

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और मैंबर पार्लियामेंट भगवंत मान ने पंजाब की कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार और केंद्र में प्रधान मंत्री नरिन्दर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर  लोगों के साथ किए गए वायदों से मुकरने में एक दूसरे को पिछाड़ दिया है।आज यहां 'आप ओर से जारी ब्यान में भगवंत मान ने कहा कि गुरदासपुर उप-चयन दौरान आम आदमी पार्टी घर-घर  जा कर कांग्रेस और अकाली-भाजपा के सभी चुनावी वायदे याद करवाएगी। जबकि इन्हीं वायदों की बदौलत पहले भाजपा-अकाली दल ने केंद्र और पंजाब में सरकारें बनाई और फिर अब कैप्टन  अमरिन्दर सिंह ने 2017 में पंजाब के लोगों को गुमराह कर अपनी सरकार गठित की है। मान ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने साढ़े 3 वर्ष निकाल लिए हैं, परन्तु डा. स्वामीनाथन की  सिफारिशें और अनगिणत अन्य चुनावी वायदे लागू करने से सरेआम मुकर गई। उन्होंने कहा कि इस से बड़ा धोखा क्या हो सकता है कि जो भाजपा सत्ता से बाहर होते हुए डा. स्वामीनाथन की  सिफारिशों के नाम पर वर्षों तक राजनीति करके किसानों को भरमाती रही, सत्ता में आते ही अदालत में एफीडेविट देकर कह दिया कि उनकी सरकार डा. स्वामीनाथन की सिफारिशें लागू नहीं कर  सकती। भाजपा के इस गुनाह में आकली दल बादल ने बराबर साथ दिया, इस लिए पंजाब के लोग बादलों को कभी माफ नहीं करेंगे। 

मान ने कहा कि यदि अकाली-भाजपा अपने वायदे अनुसार 3 साल पहले डा. स्वामीनाथन की सिफारिशों को लागू कर देते तो आज पंजाब और देश का किसान और खेत मजदूर आत्महत्याएं  करने के लिए मजबूर न होता।मान ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर किसानों और कृषि पर निर्भर सभी वर्गों के साथ भाजपा की तरह ही सरेआम धोखा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि  विधान सभा चुनाव मौके कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने अपने हस्ताक्षर करके किसानों के साथ समूचे कर्जे पर लकीर मारने का लिखित में वायदा किया था, जिसमें सहकारी, सरकारी, प्राईवेट बैंकों,  सोसायटियां और आढ़तियों के कर्ज माफ करना शामिल था, परंतु सत्ता में आते ही इस वायदे को पूरा करने की बजाए पीछे हट गए। अब चंद किसानों के 2 लाख रुपए माफ करने की बातें  करने लगे हैं परन्तु अभी तक किसी का एक पैसा भी कर्ज माफ नहीं किया। बैंकों वाले किसानों की बैंकों में फोटो चिपकाने लग गए हैं। किसान जलील हो रहा है और ठगा सा महसूस कर रहा  है, जबकि खेत मजदूरों के कर्ज के बारे में कैप्टन सरकार आज तक चुप्पी साधे हुए हैं। मान ने कहा कि गुरदासपुर उप-चुनाव के दौरान किसानों और खेत मजदूरों समेत सभी वर्ग कांग्रेस और  भाजपा -अकाली दल को वायदा खिलाफी करने का सबक सिखाएंगे और आम आदमी पार्टी में विश्वास बहाल करेंगे, क्योंकि दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार चुनावी वायदे पूरे करने में पूरे  देश में नए कीर्तिमान स्थापित करने लगी हुई है। 

 

Tags: Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD