Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा

 

किसानों की अनदेखी करने वाले अधिकारी दंडित होंगे : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 17 Sep 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को रविवार को निर्देश दिए हैं कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी सिंचाई विभाग से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के स्तर पर यह कार्य सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों की अनेदेखी किए जाने वाले अधिकारियों को दंडित किए जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, "खराब नलकूपों को तत्काल ठीक कराकर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। डार्क जोन सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में नलकूप कनेक्शन प्रत्येक किसान को मुहैया कराए जाएं।""नहरों में जल उपलब्धता का संकट किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। किसानों और खेती के ²ष्टिगत यह समय महत्वपूर्ण है। सिंचाई और विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की अनदेखी किए जाने वाले अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।" योगी ने कहा, "राज्य सरकार किसानों की सिंचाई और बिजली संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए गंभीर है। राजकीय नलकूपों की यांत्रिक व विद्युत संबंधी खराबी को जल्द से जल्द दूर किया जाए। सभी विद्युत सब-स्टेशनों, ट्रांसफॉर्मरों तथा लाइनों की व्यवस्था हर हाल में चुस्त-दुरुस्त रखी जाए और फील्ड में तैनात अभियंतागण इस कार्य को प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें।"

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD