Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

परमवीर अब्दुल हमीद नौजवानों के प्रेरणाश्रोत : थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजीपुर , 10 Sep 2017

परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर रविवार को जनपद आए भारतीय थल सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने शहीद अब्दुल हमीद को सलाम करते हुए कहा कि वीर अब्दुल हमीद नौजवानों के प्रेरणाश्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद की धरती को मैं सलाम करता हूं जिसने परमवीर चक्र विजेता को जन्म दिया। सेनाध्यक्ष ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने आरसीएल गन से दुश्मनों के अभेद्य पैटन टैंक को खिलौने की तरह उड़ा दिया। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद भारत की जीत के हीरो थे। रावत ने कहा कि आज के नौजवान वीर अब्दुल हमीद से प्रेरणा लें और देश की रक्षा के लिए आगे आएं और अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि वीर अब्दुल हमीद के साथ-साथ अन्य वीरों को भी सलाम करता हूं। नौजवानों की मांग पर थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत ने कहा कि जिले में शीघ्र ही सेना की भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं के सेना में भर्ती होने को लेकर जो जज्बा है उससे मैं काफी प्रभावित हूं। थल सेनाध्यक्ष ने जगदंबा प्रसाद मिश्र की कविता का भी पाठ किया। वहीं पत्रकारों से सवालों का जवाब देते हुए सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि कश्मीर में सेना अपनी कार्रवाई कर रही है और वहां पत्थरबाजी की घटना लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सेना के किसी भी जवान को कोई समस्या होती है तो वह संबंधित अधिकारी से कहे। हम निश्चित तौर पर जवानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने जवानों को अनुशासन में रहने की नसीहत भी दी। कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष व उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने शहीद पत्नी रसूलन बीबी को स्मृति चिह्न् देकर सम्मानित किया। साथ ही पूर्व सैनिकों से मुलाकात की।

 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD