Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 14 Aug 2017

Last updated on: Aug 14, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोंडा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि बाढ़ में लापरवाही मामले में शाम तक सरकार बड़ी कार्रवाई करेगी। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद योगी ने कहा कि राहत एवं बचाव में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 'सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जबकि यह सरकार सबसे ज्यादा संवेदनशील है।'बाढ़ राहत केन्द्र पाल्हापुर में पूर्वाह्न् करीब 11 बजे मुख्यमंत्री हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। पीड़ितों से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद राहत सामग्री का वितरण किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि दो-तीन अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, उन पर शाम तक कार्रवाई होगी। उन्होंने नामों का खुलासा नहीं किया।उन्होंने कहा कि जिन बाढ़ पीड़ितों के कच्चे मकान हैं, सरकार उन्हें पक्के मकान देगी। जानवरों के लिए चारे की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि राहत वितरण में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाए।उनके साथ प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह और विधायक बवन सिंह थे।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD