Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा पंजाब के वोटर पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी घर बैठे ही जान सकेंगे : सिबिन सी युवा पर्वतारोहियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की एलपीयू ने अपने हजारों दूरस्थ और ऑनलाइन छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्रेशमेन इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किए जब मीत हेयर चुनाव प्रचार के दौरान अपने पैतृक गांव कुरड़ पहुंचे स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

डोनाल्ड ट्रंप का मानना; चीन, उत्तर कोरिया ने भी अमेरिकी चुनाव में दखल दिया'

डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 10 Jul 2017

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रींस प्राइबस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगता है कि देश में साल 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रूस के अलावा, उत्तर कोरिया तथा चीन जैसे देशों ने भी दखलंदाजी की थी। 'फॉक्स न्यूज संडे' कार्यक्रम के दौरान प्राइबस से पूछा गया कि जर्मनी के हैम्बर्ग में पिछले सप्ताह हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान जब डोनाल्ड ट्रंप तथा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का आमना-सामना हुआ और दोनों के बीच चुनाव में हुई हैकिंग का मुद्दा उठा तो क्या हुआ।प्राइबस ने कहा, "बात चाहे जो भी हो, ट्रंप का अब भी मानना है कि बीते साल हुए चुनाव में रूस ने दखलअंदाजी की थी।"रूस का कहना है कि पुतिन द्वारा किसी प्रकार की गड़बड़ी में उनके देश की भूमिका को नकारने की बात को ट्रंप ने स्वीकार कर लिया, जबकि ट्रंप के अधिकारियों ने जोर दिया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुतिन पर जवाब देने का दबाव डाला था।प्राइबस ने कहा, "ट्रंप ने कहा कि उसने (रूस ने) चुनाव में दखलअंदाजी की। एक और बात जो ट्रंप ने कही, और जिसने मीडिया को बेचैन कर दिया लेकिन जो पूरी तरह सच है, वह यह कि अन्य ने भी ऐसा किया। यही सच है।"

उन्होंने कहा, "चीन ने, उत्तर कोरिया ने किया और वे कई, कई वर्षो से ऐसा करते आ रहे हैं। इसलिए, हां, उनका (ट्रंप का) मानना है कि शायद रूस इन सबमे शामिल था, जिनके बारे में कहा गया है, लेकिन ट्रंप का यह भी मानना है कि इसमें अन्य देश भी शामिल थे।"ऐसा पहली बार है कि ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी ने चुनाव में दो देशों पर दखलंदाजी का औपचारिक तौर पर आरोप लगाया है, जिससे ट्रंप के उन दावों को बल मिलता है कि डिजिटल दखलंदाजी में रूस के साथ 'अन्य देश' भी शामिल थे। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइबस ने हालांकि अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। यह भी साफ नहीं है कि वह केवल 2016 के चुनाव के बारे में बात कर रहे थे या यह कि उनका आशय यह था कि चीन और उत्तर कोरिया का हाथ पहले के चुनावों में भी शामिल रहा है।बाद में, व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, "प्राइबस केवल हैकिंग से संबंधित मुद्दों पर बात कर रहे थे न कि चुनाव में की गई गड़बड़ियों पर। चीन और उत्तर कोरिया का अमेरिकी संस्थानों, जिनमें सरकार, उद्योग और शिक्षा क्षेत्र शामिल हैं, के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण साइबर गतिविधियों का लंबा इतिहास रहा है।"

 

Tags: Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD