Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

लालू प्रसाद के खिलाफ सीबीआई छापों का केंद्र सरकार से संबंध नहीं : राम विलास पासवान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jul 2017

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख राम विलास पासवान ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिसरों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापों से केंद्र सरकार का कोई संबंध नहीं है। पासवान ने संवाददाताओं से कहा, "लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में पहले ही जेल में थे। उस समय राजग सरकार नहीं थी। अदालत ने इसका आदेश दिया था। आज (शुक्रवार) के छापे उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में पड़े। इन पर लगे आरोपों के दस्तावेज मौजूद हैं। किसी भी राजनीतिक दल या राजग सरकार का इसमें कोई हाथ नहीं है।"पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद को बिहार में उनकी सहयोगी पार्टी जनता दल युनाइटेड (जद-यू) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दोष देना चाहिए, जिन्होंने बेनामी (अवैध) संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।पासवान ने कहा, "अगर बेनामी संपत्ति की जांच हो रही है तो इसमें राजनीति कहां है? और, अगर यह राजनीति है तो नीतीश कुमार इसके पीछे हैं।"पासवान ने कहा कि नीतिश इस मामले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बिहार में जनता दल (युनाइटेड)-राष्ट्रीय जनता दल-कांग्रेस सरकार ढाई सालों में गिर जाएगी।उन्होंने कहा, "सरकार अक्षम है। मैंने पहले ही कहा था कि यह सरकार ढाई साल से अधिक नहीं चलने वाली है।"

 

Tags: Ram Vilas Paswan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD