Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

आईएएफ हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, क्रू के तीन सदस्यों का शव बरामद

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jul 2017

अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के हेलीकॉप्टर का मलबा व इसमें सवार रहे तीन क्रू सदस्यों व एक पुलिसकर्मी का शव बरामद कर लिया गया है। पापुम पारे जिले में हुई दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट आफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए है।

मुख्यमंत्री पेमा खांडु ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना की पुष्टि से लोगों को धक्का लगा है और राज्य जो पहले ही प्राकृतिक आपदा से सामान्य जीवन की तरफ लौटने को संघर्ष कर रहा था, उसमें उदासी फैली है।

रक्षा विभाग के एक बयान में गुरुवार को कहा गया कि भारतीय वायु सेना, पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल व सेना के संयुक्त बचाव दल के तलाशी अभियान के दौरान अरुणाचल प्रदेश पुलिस टीम ने बुधवार की शाम को हेलीकॉप्टर के मलबे को तलाशा। मलबा और शव इटानगर से तीस किलोमीटर दूर सोफो युहा के होस्ताल्लम गांव में मिले।बचाव दल गुरुवार की सुबह दुर्घटनास्थल पर अरुणाचल प्रदेश पुलिस के साथ पहुंचे और मलबे को बरामद किया। दल में आईएएफ के गार्ड कमांडो, चिकित्सा टीम, सेना व एनडीआरएफ कर्मी शामिल थे।

आईएएफ ने कहा, "अब तक तीन कर्मियों के शव बरामद हो चुके है। घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।"क्रू में विंग कमांडर एम.एस. ढिल्लन, फ्लाइट लेफ्टिनेंट पी.के.सिंह, फ्लाइट इंजीनियर सार्जेट गुज्जर शामिल थे। इन्होंने भारतीय रिजर्व बलाटियन के सदस्य नाडा उम्बिंग के साथ मंगलवार को सांगली के निकट पिलपुतु हेलीपैड से उड़ान भरी थी।आईएएफ का एएलएच विमान मंगलवार को सांगली में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने में लगा था। इसी दौरान पिलपुतु हेलीपैड से 3.40 बजे उड़ान भरने के बाद यह लापता हो गया।हेलीकॉप्टर सांगली व दम्बुक में भारी बारिश से जमीन धंसने से लोगों को बचाने के कार्य में लगा था।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD