Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं

 

छत्तीसगढ़ में नक्सली गिरफ्तार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुकमा/बीजापुर (छत्तीसगढ़) , 30 Jun 2017

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को एक नक्सली पैंदम चीतू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह जनमिलिशिया कमांडर था और बम विस्फोट की एक घटना में शामिल था। इससे पहले, गुरुवार को सुकमा में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक पोड़ियामी मुक्का भी था। वह 24 अप्रैल को बुरकापाल में गश्त टीम पर गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें 25 जवान शहीद हुए थे।बीजापुर के पुलिस अधीक्षक के.एल. ध्रुव ने बताया कि जिले के चिकापल्ली जंगल से शुक्रवार को जनमिलिशिया कमांडर पैंदम चीतू को गिरफ्तार किया गया। पैंदम बम विस्फोट की एक घटना में शामिल था। बासागुड़ा थाना क्षेत्र से एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पैंदम की गिरफ्तारी हुई है।उधर, सुकमा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि पोड़ियामी मुक्का (42) को थाना जगरगुंडा क्षेत्र से जिला बल की टीम ने गिरफ्तार किया है। पोड़ियामी मेटागुड़ा थाना पामेड़ जिला बीजापुर का रहने वाला है, जो डीएकेएमएस अध्यक्ष है। 

पोड़ियामी 24 अप्रैल को बुरकापाल में गश्त टीम पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। उसके खिलाफ थाना जगरगुंडा, थाना चिंतागुफा, थाना चिंतलनार में कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि 20 मई को ग्राम बैनपल्ली के पास जंगल में पुलिस पार्टी पर गोलीबारी तथा 10 जून को ग्राम मुकरम नाला के पास पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की घटना में भी शामिल था।मीणा ने बताया कि दूसरे नक्सली लक्ष्मण उर्फ लखा मुचाकी (20) को थाना कुकानार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। लक्ष्मण लखापारा थाना ग्राम धनीकोरता जिला सुकमा का रहने वाला है और जनमिलिशिया सदस्य है। वह 29 जून को ग्राम कुन्नास डब्बा के जंगल पहाड़ी में पुलिस गश्त पार्टी पर गोलीबारी की घटना में शामिल था। उसके खिलाफ थाना कुकानार में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD