Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

किसान हमारी प्राथमिकता : योगी आदित्यनाथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 24 Jun 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर भारत को खुशहाल बनाना है तो उत्तर प्रदेश को खुशहाल बनाना होगा। भारत की खुशहाली का राज उप्र की कृषि से जुड़ी 70 प्रतिशत जनता में छुपा है। किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय आम महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कहा, "आम महोत्सव के जरिए आम का विविधतापूर्ण उत्पादन व आम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। मुझे यहां आम की विभिन्न प्रजातियां देखने को मिली हैं। उप्र में बहुत से अच्छे आम हैं उनका प्रचार होना चाहिए। पूरी दुनिया में मुंबई का अल्फांसो आम मशहूर है, क्योंकि उसका प्रचार किया गया।"उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के आम उत्पादकों को ऐसा प्रचार-प्रसार करना होगा, जिससे यहां का आम दुनिया में पहचान बनाए। इस महोत्सव के माध्यम से आम का विविधता पूर्ण उत्पादन व आम की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएंगी। बागबान आम को एक्सपोर्ट करने के बारे में सोचें, सरकार इस दिशा में आपका साथ देगी।" 

गन्ना किसानों की बात करते हुए योगी ने कहा, "उप्र का गन्ना किसान चार गुना ज्यादा गन्ना उत्पादन कर सकता है। लेकिन इसके लिए गन्ना किसान को आधुनिक तकनीकी से काम करना होगा। देश की खुशहाली का रास्ता उप्र से होकर जाता है। देश को अगर खुशहाल बनाना है तो उप्र को खुशहाल बनाना होगा और प्रदेश की खुशहाली यहां की 70 प्रतिशत कृषि आधारित जनता में छुपा है।"उन्होंने कहा, "किसान हमारी प्राथमिकता में है। अभी तक सरकार ने 36 लाख मीट्रिक टन गेहूं किसानों से सीधे खरीदा और भुगतान सीधे उनके खाते में भेज दिया।" मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पौधरोपण किया और उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की 'आम महोत्सव 2017' पुस्तिका का भी विमोचन किया।योगी ने कहा कि नदियों के दोनों तरफ पौधरोपण किया जाए तो नदी का पानी कभी कम नहीं होगा और इससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। साथ ही सीख दी कि जब आप अपने जीवन के किसी दिन को यादगार बनाना चाहते हैं, तो उस दिन व्यापक पैमाने पर पौधे लगाएं।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD