Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

कश्मीर में हिजबुल कमांडर सहित 2 आतंकवादी मारे गए

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

पुलवामा , 27 May 2017

कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर सबजार बट मारा गया। सबजार ने बुरहान वानी की जगह संगठन की कमान संभाली थी। उसके साथ एक अन्य आतंकवादी भी मारा गया। इस मुठभेड़ के बाद घाटी में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस.पी.वैद ने बट के मारे जाने की पुष्टि की।बट उर्फ अबू जरार ने आठ जुलाई, 2016 को अनंतनाग में सुरक्षा बलों के अभियान में मारे गए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की जगह संगठन की कमान संभाली थी। बट के सिर पर 10 लाख रुपये का ईनाम था और वह सुरक्षाबलों की वांछित (वांटेड) सूची में शीर्ष पर था।सैमोह गांव में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में बट के मारे जाने के बाद दक्षिण, मध्य और उत्तरी कश्मीर के कई स्थानों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

बट के मारे जाने की खबर फैलते ही अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां में दुकानें बंद कर दी गईं। किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।प्रशासन ने अप्रैल से सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को शुक्रवार शाम को ही हटाया था।श्रीनगर के पॉलीटेक्निक संस्थान और एक कॉलेज के छात्रों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जबकि नौहट्टा में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं।प्रशासन इस दिशा में पुख्ता कदम उठा रहा है कि हिजबुल कमांडर के मारे जाने के बाद कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब न हो।सूत्रों के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए श्रीनगर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित करने वाली हैं।

 

Tags: Encounter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD