Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बढ़ाया देश का स्वाभिमान : रमन सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 26 May 2017

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीन साल पूरे होने के अगले दिन शुक्रवार को उन्हें बधाई दी और कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति से पूरी दुनिया में भारत का स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के आम चुनाव में मोदी को मिला ऐतिहासिक जनादेश वास्तव में देश को समस्याओं के चक्रव्यूह से बाहर निकालने का जनादेश था। रमन ने अपना धर्म निभाते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों से भारत की छवि उज्‍जवल बनी है। चुनाव सुधारों और राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को लेकर पारदर्शिता का मोदी सरकार का निर्णय देश को राजनीतिक शुचिता के मार्ग पर आगे बढ़ाएगा।" मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संविधान की भावनाओं के अनुरूप राज्यों को टीम इंडिया का सदस्य बनाया और सहकारी संघवाद को सु²ढ़ बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाते हुए केंद्रीय राजस्व में से राज्यों को मिलने वाले राजस्व को 32 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया और सभी प्रदेशों को अपनी जरूरतों के हिसाब से खर्च करने का अधिकार दिया। रमन सिंह ने मोदी सरकार द्वारा लिए गए विभिन्न फैसलों का जिक्र करते हुए कहा, "एक राष्ट्र, एक टैक्स और एक बाजार की व्यवस्था लागू करने के लिए संसद के दोनों सदनों में जीएसटी कानून पारित हुआ। कालेधन के काले कारोबार पर लगाम कसने के लिए विमुद्रीकरण का ऐतिहासिक फैसला प्रधानमंत्री की मजबूत संकल्प शक्ति का परिचायक है।" उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री ने ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जिससे समाज के किसी भी वर्ग की कोई भी जरूरत अछूती न रह जाए। इसलिए सबका साथ-सबका विकास हमारा मूल मंत्र है। छत्तीसगढ़ में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव प्रत्यक्ष देखा जा सकता है।"

 

Tags: Raman Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD