Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा

 

उत्तर प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी महज धोखा : कांग्रेस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 May 2017

केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यहां शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में गरीब और किसानों की बात करते हैं, लेकिन फायदा उद्योगपतियों को पहुंचाते हैं।सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज माफ कर दिया, जबकि किसानों का एक पैसा नहीं। उत्तर प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी की जो घोषणा की गई है, वह महज धोखा है। बीते तीन में हर साल 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। योगी सरकार को इस पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए।कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ने कहा, "बीते तीन साल में खाद्यान्न, दलहन एवं तिलहन का कम उत्पादन हुआ। इससे बीते वर्ष एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की हानि हुई। फसल बीमा योजना में किसानांे को दो से लेकर पांच प्रतिशत बीमित राशि देनी होती है, जो नहीं दी गई।" उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की बेरुखी के कारण वर्ष 2014 में 12360 और 2015 में 12502 किसानों ने आत्महत्या कर ली।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "योगी सरकार ने किसानांे को धोखा दिया है। फसली ऋण की कर्ज माफी में भी खेल किया गया। राज्यपाल कुछ कह रहे हैं, मंत्रिपरिषद कुछ कह रही है। खैर, जो 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की घोषणा की गई, उसमें भी 30 हजार करोड़ रुपये फसली ऋण तथा छह हजार करोड़ रुपये एनपीए का होगा। योगी सरकार को इस पर श्वेतपत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार उप्र की किसी सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण में संशोधन किया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा ने 14 दिनों के अंदर गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन आज भी गन्ना किसानों का 4600 करोड़ रुपया बकाया है। वे 14 दिन कब आएंगे, किसी को नहीं पता।सुरजेवाला ने बताया, "मोदी सरकार केंद्रीय योजनाओं में धन आवंटन को लगातार कम कर रही है। खाद्य सुरक्षा योजना में 1799 करोड़ से 899 करोड़, कृषि विकास योजना में 8363 से 3559 करोड़ कर दिया गया। इसी तरह होर्टीकल्चर मिशन में 1068 से 915 करोड़, रेंट पेड एरिया डेवलपमेंट योजना में 304 से 194 करोड़, बंबू मिशन में 125 से 66 करोड़ रुपये कर दिया गया। 

इसी तरह परंपरागत कृषि विकास योजना का मोदी सरकार ने जमकर गुणगान किया। लेकिन इस योजना में 2015-16 में 226 करोड़ तथा 2016-17 में घटाकर 121 करोड़ कर दिया गया।"योगी आदित्यनाथ द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गुणगान करने को लेकर सुरजेवाला ने कहा कि सदन में आरएसएस का जिक्र नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि भाजपा को समर्थन प्रदेश की जनता ने दिया है। जनता के गुणगान के बजाय आरएसएस के गुणगान का क्या औचित्य है? यह सदन जनता की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए है, आरएसएस की विचारधारा के प्रचार के लिए नहीं।उन्होंने कहा, "योगी सरकार चेतावनी की सरकार बन गई है। हालत यह है कि 60 दिनों में 600 चेतावनियां दी गईं हैं, निर्देश दिए गए लेकिन काम कुछ भी नहीं किया गया। यह सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। लोग अब इसे बदला बदली की सरकार कहने लगे हैं।"कांग्रेस प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा, "जब शासक को अहंकार हो जाए तो विनाश निश्चित है।"

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD