Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

चंडीगढ़ में विस्तारक योजना का विस्तार करें कार्यकर्ता :अमित शाह

पार्टी पदाधिकारियों को दिए संगठन विस्तार के निर्देश , तीन साल की उपलब्धियों पर जल्द निकालें पत्रिका

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 May 2017

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चंडीगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी के अवसर पर शुरू की गई पार्टी विस्तारक योजना का विस्तार करने के निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करते हुए यूनिट का गठन करना ही पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का पहला कत्र्तव्य होना चाहिए।अमित शाह आज यहां पार्टी कार्यालय में चंडीगढ़ प्रवास के दौरान पार्टी के तमाम पदाधिकारियों, पार्षदों, जिला अध्यक्षों, महासचिवों, मोर्चा अध्यक्षों एवं विभिन्न मोर्चों के महासचिवों, मंडल अध्यक्षों, सरपंचों तथा पंचायत प्रतिनिधियों, मार्केट कमेटी निदेशक,विस्तारक योजना के भागीदारों, प्रकल्प तथा विभाग समीतियों के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।अमित शाह ने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए उसके कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल भारतीय जनता पार्टी आज 11 करोड़ सदस्यों के साथ देश में सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। 

अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एक बूथ पर कम से कम 15 सदस्य बनाने का फैसला करके विस्तारक के रूप में समय दें।उन्होंने कहा की शहरी क्षेत्र के विस्तारक को एक बूथ पर कम से एक दिन तथा ग्रामीण क्षेत्र में विस्तारक को कम से तीन दिन एक बूथ पर व्यतीत करना चाहिए।चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा की स्थानीय इकाई को बधाई देते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर चंडीगढ़ यूनिट द्वारा एक पत्रिका निकाली जाए, जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ स्थानीय सांसद द्वारा करवाए गए विकास कार्यों तथा नगर निगम में भाजपा के सत्ता में आने के बाद करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया जाए। अमित शाह ने कहा कि यह पत्रिका चंडीगढ़ के प्रत्येक घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की होनी चाहिए।अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि वह पार्टी की विचारधारा के साथ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी जोडऩे का काम करें। उन्होंने कहा कि यह समय आराम करने का नहीं बल्कि काम करने का है। शाह ने पार्टी नेताओं को कहा कि वह अधिक से अधिक समय जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनें और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा ने अब तक कुल 107 योजनाएं देशभर में लागू की हैं। इन योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पार्टी के नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की है। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन ने अमित शाह का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह से नगर निगम चुनाव के समय राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे ने चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं में जोश भरा था और पार्टी चुनाव जीती थी। ठीक उसी तरह से आज का यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा और पार्टी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान और विस्तारक योजनाओं को पूरे जोश के साथ आगे बढाएंगे। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल, पार्टी महामंत्री डॉ.अनिल जैन, चंडीगढ़ प्रभारी प्रभात झा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सांसद सुधा यादव, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, चंडीगढ़ की मेयर आशा जयसवाल,पार्टी महासचिव चंद्रशेखर, मीडिया विंग के प्रभारी रविंद्र पठानिया समेत कई नेता मौजूद थे।

दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज चंडीगढ़ कार्यालय में पहुंचकर महान प्रचारक और अपने विचारों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को नई दिशा प्रदान करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा उन्होंने बाबू श्री चंद गोयल आडिटोरियम और नानाजी देशमुख लाईब्रेरी तथा राजेश गुप्ता मीडिया कक्ष का भी उदघाटन किया।

 

Tags: Amit Shah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD