Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 14 May 2017

फ्रांस में मध्यमार्गी उदारवादी और पूर्व निवेश बैंकर इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को देश के 25वें व सबसे युवा राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, संवधानिक परिषद के अध्यक्ष लॉरें फेबियस ने पेरिस में एलिसी पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता की।फेबियस ने मैक्रों को राष्ट्रपति घोषित करते हुए कहा, "जनता के आदेश के अनुसार आप देश के राष्ट्रपति नियुक्त किए जाते हैं।"पूर्व अर्थव्यवस्था मंत्री मैक्रों ने राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद अपने पहले वक्तव्य में नवचेतना की बात की।उन्होंने कहा कि आज दुनिया को और यूरोप को फ्रांस की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "मेरे पक्ष में मिले जनादेश से फ्रांसीसियों का खोया आत्मविश्वास लौट आएगा।"उन्होंने कहा कि वह फ्रांस के लोगों को इस बात का यकीन दिलाएंगे कि 'फ्रांस की ताकत समाप्त नहीं हो रही है, बल्कि हम एक बड़ी नवचेतना की कगार पर हैं।'बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैक्रों ने अपने भाषण में पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स डी गौले से लेकर निकोलस सरकोजी और फ्रांस्वा ओलांद तक के प्रति सम्मान प्रकट किया।उन्होंने कहा कि उन्हें देश में 'व्यापक बदलाव लाने के लिए' जनता पर भरोसा है।उन्होंने कहा, "आज की शाम से ही मैं काम में जुट जाऊंगा। गणतंत्र अमर रहे, फ्रांस अमर रहे।"मैक्रों ने सात मई को हुए दूसरे व अंतिम दौर के चुनाव में नेशनल फ्रंट की धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवार मेरी ले पेन को हराया था।मैक्रों बुधवार को देश के प्रधानमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल की घोषणा करेंगे।

 

Tags: INTERNATIONAL LEADER

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD