Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी

 

नैतिकता के प्रतीक थे महावीर प्रसाद द्विवेदी

जन्मदिन : 15 मई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 May 2017

हिंदी साहित्य की सेवा करने वालों में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का विशेष स्थान है। उनकी अनुपम साहित्य सेवाओं के कारण ही उनके समय को 'द्विवेदी युग' के नाम से जाना जाता है। सरल और सुबोध भाषा लिखने के पक्षधर द्विवेदी जी ने लेखकों को सरल और परिमार्जित भाषा में लिखने की प्रेरणा दी। हिंदी के महान साहित्यकार, पत्रकार एवं युगप्रवर्तक महावीर प्रसाद द्विवेदी का जन्म 15 मई, 1864 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के दौलतपुर गांव में हुआ था। धन के अभाव में इनकी शिक्षा का क्रम अधिक समय तक नहीं चल सका। हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी का उन्होंने घर पर ही अध्ययन किया। उन्हें 'आचार्य' की उपाधि तो वर्ष 1931 में काशी नागरी प्रचारिणी सभा ने दी थी। नौकरी के लिए वह मुंबई पहुंचे। वहां टेलीग्राफ विभाग में उन्हें काम मिल गया। बाद में इंडियन मिडलैंड रेलवे में वह तार बाबू के रूप में नियुक्त हुए।नौकरी के साथ साथ महावीर अध्ययन में भी जुटे रहे। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी और गुजराती का भी ज्ञान प्राप्त किया। 

सन् 1903 में द्विवेदी जी ने मासिक पत्रिका 'सरस्वती' के संपादन का कार्यभार संभाला। इस पत्रिका के संपादक के रूप में हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए भी उन्होंने बहुत कुछ किया। इसलिए इन पर कोई भी गर्व कर सकता है। 'सरस्वती' से अलग होने के बाद जीवन के अठारह वर्ष इन्होंने अपने गांव में बिताए।कविता, कहानी, आलोचना, पुस्तक समीक्षा, अनुवाद, जीवनी आदि विधाओं के साथ उन्होंने अर्थशास्त्र, विज्ञान, इतिहास व अन्य अनुशासनों को न केवल लिखा, बल्कि अन्य लेखकों को भी इस दिशा में लेखन के लिए प्रेरित किया। महावीर नैतिकता के प्रतीक थे। इनके विचारों और कथनों के पीछे इनके व्यक्तित्व की गरिमा भी कार्य करती रही।'काव्य-मंजूषा', 'कविता-कलाप' और 'सुमन' उनके काव्य-संग्रह हैं। उन्होंने कालिदास रचित 'मेघदूतम्' और 'कुमार संभवम्' का हिंदी में अनुवाद भी किया था। साहित्य-समालोचना के कई ग्रंथों के अलावा उनके सौ से ज्यादा निबंध प्रकाशित हुए। अपने गांव दौलतपुर में रहते हुए 21 दिसंबर, 1938 को आचार्य द्विवेदी का देहांत हो गया और इसके साथ ही हिंदी साहित्य की आचार्य-पीठ अनिश्चितकाल के लिए सूनी हो गई।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD