Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद

 

सरकार को नियामक नहीं, समर्थक होना चाहिए : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रतिस्पर्धा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को बदलते परिदृश्य के साथ नियामक के बजाए समर्थक की भूमिका निभानी चाहिए। मोदी ने शुक्रवार को सिविल सर्विसिज दिवस पर नौकरशाहों को संबोधित करते हुए कहा कि पदानुक्रम की औपनिवेशिक विरासत लगातार एक मुद्दा रहा है।उन्होंने कहा, "सुधार के लिए दबाव राजनीतिक नेतृत्व से आता है, लेकिन प्रदर्शन कैसा होगा इसका निर्धारन नौकरशाह करते हैं, जबकि बदलाव लोगों की भागीदारी से होता है।"राजनीतिक इच्छाशक्ति की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझमें इसकी कमी नहीं है..हो सकता है कि मुझमें यह कुछ ज्यादा ही हो।"मोदी ने कहा, "पिछले 15-20 वर्षो में चीजें काफी बदली हैं। पहले, सरकार ही सब कुछ होती है। जनता सभी तरह की जरूरतों के लिए सरकार पर निर्भर थी, लेकिन अब उनके पास विकल्प हैं।"

मोदी ने निजी अस्पतालों और विमानन कंपनियों का उदाहरण देते हुए कहा कि लोग सरकारी सेवाओं की आलोचना कर रहे हैं और निजी सेवाओं से अधिक संतुष्ट नजर आ रहे हैं।उन्होंने कहा, "हम उस समय से आगे बढ़ रहे हैं, जब सरकार ही सबकुछ होती थी। हम अब प्रतिस्पर्धा के युग में हैं।"मोदी ने कहा कि अब अधिक विकल्प उपलब्ध हैं। सरकार की जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। काम का बोझ नहीं बढ़ा है, बल्कि चुनौतियां बढ़ गई हैं।उन्होंने कहा, "जितनी जल्दी हम अपनी कार्यशैली बदलेंगे, हमारे सोचने के तरीके में भी उतना ही बदलाव आएगा। हम जितना जल्दी नियामक के तौर पर अपनी भूमिका से बाहर आएंगे और एक समर्थक इकाई के रूप में विकसित होंगे, उतना बेहतर होगा।"

नौकरशाहों से गुणवत्ता में सुधार करने तथा उत्कृष्टता को आदत बनाने की बात कहते हुए मोदी ने कहा, "गतिविधियों के क्षेत्र में सरकार की अनुपस्थिति दृष्टिगोचर होती है, लेकिन इसकी मौजूदगी बोझ नहीं होनी चाहिए।"उन्होंने कहा, "मैं वह व्यक्ति हूं, जिसने सोशल मीडिया की ताकत को महसूस किया। अगर एक सरकारी अधिकारी होते हुए मैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल टीकाकरण कार्यक्रम की अगली तारीख की सूचना देने के लिए करता हूं, तो यह उपयोगी है।"उन्होंने कहा, "आज मैं देखता हूं कि जिला स्तर के अधिकारी बेहद व्यस्त हैं..उनका अधिकांश समय इसी में बीतता है।"मोदी ने कहा, "यहां तक कि मैंने अपनी बैठकों में मोबाइल पर पाबंदी लगा दी है, नहीं तो कोई भी उसे (अपना मोबाइल) लेता था और शुरू हो जाता था।"प्रधानमंत्री ने कहा कि नौकरशाहों को यह अवश्य सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी फैसला राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए लें और आपका ध्यान गुणवत्ता को सुधारने तथा उत्कृष्टता को अपनी आदत बनाने पर होना चाहिए।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD