कश्मीर घाटी में बीते वसंत ऋतु की शुरुआत हिंसा के बीच हुई। आतंकियों ने आम नागरिकों पर हमले किए, सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजों से बचने के लिए अपनी गाड़ी के आगे एक आम नागरिक को बांध डाला, एक संसदीय सीट पर हुए उप-चुनाव में मतदान फीसदी" /> क्या कश्मीर में हिंसा का चक्र नियंत्रण से बाहर जा रहा है?
Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

क्या कश्मीर में हिंसा का चक्र नियंत्रण से बाहर जा रहा है?

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 18 Apr 2017

Last updated on: Apr 18, 2017, 00:00 IST

कश्मीर घाटी में बीते वसंत ऋतु की शुरुआत हिंसा के बीच हुई। आतंकियों ने आम नागरिकों पर हमले किए, सुरक्षा बलों ने पत्थरबाजों से बचने के लिए अपनी गाड़ी के आगे एक आम नागरिक को बांध डाला, एक संसदीय सीट पर हुए उप-चुनाव में मतदान फीसदी बेहद कम रहा और लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए हर तरफ से सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया गया।यह सारी घटनाएं यही संकेत कर रही हैं कि कश्मीरियों के लिए आने वाले दिन और भी खराब होने वाले हैं।घाटी से आ रही इन तमाम परेशान करने वाली खबरों से भी ज्यादा चिंताजनक यह है कि घाटी में परिस्थितियां सरकारी और गैर-राजकीय तत्वों के हाथ से फिसलती जा रही हैं।श्रीनगर संसदीय सीट पर नौ अप्रैल को उप-चुनाव के लिए हुए मतदान में सिर्फ सात फीसदी मतदाता ही घरों से बाहर निकले और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनावी हिंसा में आठ नागरिकों की मौत हो गई।अभूतपूर्व तरीके से मतदान में कमी और चुनावी हिंसा के कारण 12 अप्रैल को अनंतनाग उप-चुनाव को स्थगित करना पड़ा। निर्वाचन आयोग ने अनंतनाग उप-चुनाव को 25 मई तक के लिए टाल दिया है, लेकिन जमीनी हालात बता रहे हैं कि इसे अक्टूबर या उसके भी बाद तक स्थगित करना पड़ सकता है।

धर हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच पुलवामा और शोपियां जिलों में राजनीतिक संबद्धता के चलते दो नागरिकों की हत्या कर दी गई।पुलवामा के राजपुरा कस्बे के रहने वाले बशीर अहमद दार की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ संबद्धता के चलते कुछ हथियारबंद लोगों ने 15 अप्रैल को हत्या कर दी। इसके एक दिन बाद ही शोपियां जिले के पिंजुरा गांव में एक युवा वकील की इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि वह नेशनल कांफ्रेंस से संबद्ध था।इस युवा वकील ने नेशनल कांफ्रेंस की सरकार के दौरान सरकारी वकील के तौर पर सेवाएं दी थीं।16 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें पुलवामा के कारोबारी को बंदूक के भय के चलते भारत की निंदा करते और अपने जीवन की भीख मांगते देखा गया।पुलवामा से ही जुड़े एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति खुद को मुख्यधारा के एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता होने के चलते कोस रहा था और भविष्य में कभी भी राजनीति की तरफ न देखने का संकल्प ले रहा था।स्थानीय युवकों के हाथों केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों के पीटे जाने और अपमानित किए जाने वाले वीडियो के प्रसारण के साथ सोशल मीडिया पर इस 'वीडियो जंग' की शुरुआत शुरू हुई।सोशल मीडिया को भावनाएं भड़काने का हथियार बनने से रोकने के लिए अधिकारियों ने सोमवार को फिर से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी कर दिया। 

फिक्स्ड लाइन के जरिए दी जाने वाली इंटरनेट की गति भी धीमी कर दी गई, ताकि वीडियो अपलोड न किए जा सकें।पुलिसकर्मियों के परिवारों को निशाना बनाकर हो रहे हमलों को देखते हुए पुलिस विभाग ने 16 अप्रैल को एडवाइजरी जारी कर पुलिसकर्मियों से अपने घर जाते हुए अतिरिक्त सजगता बरतने के लिए कहा गया।सोमवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सश बलों द्वारा नागरिकों के खिलाफ बल प्रयोग किए जाने पर चिंता जाहिर की और राजनीतिक संबद्धता के चलते आम नागरिकों और पुलिसकर्मियों के परिवार वालों पर होने वाले हमलों की भी निंदा की।कश्मीर के दक्षिणी हिस्सों में नागरिक विरोध-प्रदर्शनों के चलते सुरक्षा बलों के अभियान में काफी गतिरोध पैदा हुआ है।सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को राज्य का दौरा किया और राज्यपाल एन. एन. वोहरा एवं मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की। लौटकर दिल्ली में उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की।माना जा रहा है कि जनरल रावत ने सुरक्षा बलों द्वारा एक नागरिक को वाहन के आगे बांधे जाने पर आपत्ति जताई। पुलिस ने घटना में संलिप्त सुरक्षा बल के जवानों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी नेशनल कांफ्रेंस ने 'कश्मीर को अंधेरे में धकेलने' का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ पीडीपी-भाजपा सरकार को भंग करने की भी मांग की।लेकिन, राज्य और केंद्र की सरकारें तथा विपक्षी दल अगर इसी तरह आरोप-प्रत्यारोप ही लगाते रहे और कश्मीर घाटी को इस हिंसक माहौल से बाहर निकालने के लिए तेज कार्रवाई नहीं की तो 2017 कश्मीर के लिए 90 के दशक से भी अधिक हिंसक और अस्थिर वर्ष होने वाला है।

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD