Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल

 

मंडियों में खानापूर्ति नहीं, किसानों-व्यापारियों की समस्याएं दूर करे सरकार :बलवान दौलतपुरिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद , 17 Apr 2017

फतेहाबाद से इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री, विधायकों के अनाज मंडी में किए जा रहे दौरों को केवल मात्र दिखावटी व खानापूर्ति करने के लिए किया जा रहा राजनीतिक ड्रामा बताया है। दौलतपुरिया ने कहा कि गत दिवस फतेहाबाद अनाज मंडी में भी खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने भी मात्र 15 मिनट में पूरी अनाज मंडी का भ्रमण कर यह स्पष्ट कर दिया कि भाजपा सरकार मंडियों व किसान-आढ़तियों के सामने आ रही दिक्कतों को लेकर  गंभीर नहीं है। इनेलो विधायक ने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ फतेहाबाद अनाज मंडी में काम कर रहे मजदूरों के साथ-साथ आढ़तियों से भी उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान आढ़तियों-मजदूरों ने साफ कहा कि गत दिवस भाजपा सरकार में मंत्री कर्णदेव कंबोज बिना उनकी समस्याएं जाने केवल मात्र मंडी का भ्रमण करके वापस चले गए, जबकि मंडी में गेंहू उठान के लिए वाहनों की समस्या, मजदूरों के लिए पेयजल व्यवस्था की कमी आदि गंभीर रूप लिए हुए है। दौलतपुरिया ने उन्हें आश्वस्त किया कि यदि सरकार उनकी समस्याओं के निदान के प्रति गंभीर होकर कोई ठोस नीति नहीं बनाती तो इनेलो जिला मुख्यालयों पर लघु सचिवालय का घेराव करने जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी। 

बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने जिस तरीके से मंडिय़ों में ई-टे्रडिंग से आढ़तियों की मुफ्त की कमीशनखोरी खत्म होने जैसा असंसदीय बयान दिया है, उसकी जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडिय़ों में व्यापार को गतिमान रखने में आढ़ती और किसान एक-दूसरे के पूरक है। इतना ही नहीं जब कभी किसान को संकट के समय आर्थिक मदद या किसी अन्य तरह की सहायता की जरूरत पड़ती है तो मंडी का आढ़ती ही अपने किसान साथी की मदद को आगे आता है, न कि सरकार। मंडियों में आढ़ती मेहनतकश वर्ग का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे मुफ्तखोर कह कर राज्यमंत्री ने किसान, मजदूर के साथ-साथ व्यापारी वर्ग विरोधी भाजपा सरकार की सोच का प्रमाण दिया है। इनेलो विधायक ने कर्ण देव कंबोज से अपने इस ब्यान पर माफी मांगने तक की बात कहते हुए कहा कि किसानों और व्यापारियों में फूट डाल कर भाजपा के मंत्री जिस तरीके से अपने राजनीतिक हित साधने में लगे हुए है, वह एक ओच्छी राजनीति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि इनेलो मंडी में बिना किसी भेदभाव के मजदूरों, किसानों के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं का हल करवाने के लिए भी संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर उनके साथ युवा नेता पवन ढाका, विकास मेहता, धीरज शर्मा, पवन चुघ आदि उपस्थित थे।

 

Tags: INLO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD