Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

मिस्र : कॉप्टिक चर्च में विस्फोट, 33 मरे, 77 घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काहिरा , 09 Apr 2017

उत्तरी मिस्र के तंता शहर में पाम रविवार को एक कॉप्टिक चर्च में हुए एक विस्फोट में कम से कम 33 लोग मारे गए और 77 घायल हो गए। पाम रविवार ईसाई कैलेंडर का एक सबसे पवित्र दिन है। स्वास्थ्य मंत्रालय और सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मिस्र की राजधानी काहिरा से 120 किलोमीटर दूर मार गिर्गिस कॉप्टिक चर्च परिसर में हुए पहले विस्फोट में 22 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हो गए। सेंट जॉर्ज मार गिर्गिस चर्च में अगली सीट के नीचे विस्फोटक लगाया गया था, और मुख्य प्रार्थना कक्ष में इसमें विस्फोट कर दिया गया।स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इस विस्फोट के कुछ देर बाद एलेक्सेन्ड्रिया में संत मार्क्‍स कॉप्टिक ऑर्थोडोक्स कैथ्रेडल के बाहर आत्मघाती विस्फोट किया गया जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। 

इस्लामिक स्टेट ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। आईएस की अर्ध-अधिकारिक समाचार एजेंसी अमाक ने एक संक्षिप्त बयान में दावा किया उसी ने हमले किए हैं। बयान में कहा गया कि हमले में इस्मालिक स्टेट की सुरक्षा यूनिट शामिल थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि घायलों में कई की हालत गंभीर है।"विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, "मिस्र में फिर आतंकवादी हमला, इस बार पाम रविवार को। मिस्रवासियों के खिलाफ एक और अप्रिय घटना, लेकिन असफल प्रयास है।"सीएनएस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिख रहा है कि हमले के तुरंत बाद चर्च के बाहर भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट से एक दीवार पूरी तरह नष्ट हो गई है।राष्ट्रपति अब्दल फतह अल-सीसी ने कहा कि सैन्य अस्पतालों में घायलों को भर्ती कराया गया है।प्रधानमंत्री शेरिफ इस्माइल ने हमले की निंदा की है और कहा कि सरकार देश में आतंकवाद खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।एम्बुलेंस अथॉरिटी के प्रमुख, मगदी अवाद ने कहा कि उत्तरी काहिरा से लगभग 120 किमी दूर स्थित चर्च में कम से कम 26 एम्बुलेंस तैनात किए गए हैं।कॉप्टिक ईसाई मिस्र की आबादी के 10 प्रतिशत है। वे सदियों से बहुसंख्य मुस्लिम आबादी के साथ शांतिपूर्वक रह रहे हैं।उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिसंबर में एक प्रार्थना सभा के दौरान काहिरा में एक कॉप्टिक कैथ्रेडल में हुए एक बम विस्फोट में 25 लोग मारे गए थे।पोप फ्रांसिस इस महीने काहिरा का दौरा करने वाले हैं और वहां वह कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख सहित विभिन्न धर्मगुरुओं से मुलाकात करेंगे।

 

Tags: CRIME NEWS WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD