Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

जानवरों के बीच पली बच्ची अब बन रही इंसान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहराइच (उत्तर प्रदेश) , 06 Apr 2017

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हजारों एकड़ में फैले घनघोर जंगल में जानवरों के बीच पुलिस को एक ऐसी बच्ची मिली है, जो जानवरों की तरह ही हरकतें करती है और वैसी ही आवाजें भी निकालती है। उसका इलाज यहां के जिला अस्पताल में चल रहा है। उसमें अब थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है। जनपद बहराइच में मोतीपुर पुलिस को रात में गश्त के दौरान जंगल में ऐसी लड़की मिली, जो जानवरों के बीच रहती थी। पुलिस के जवानों ने उसे बंदरों के बीच से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां लड़की का इलाज किया जा रहा है। लड़की जंगल में पुलिस को बिना कपड़ों के मिली थी।एसआई सुरेश यादव 25 जनवरी को कतर्नियाघाट सैंक्चुअरी के मोतीपुर रेंज में गश्त कर रहे थे। मोतीपुर थानाध्यक्ष राम अवतार यादव ने बताया, "जब पुलिस टीम रेंज के खपरा वन चौकी के पास पहुंची तो जंगलों में बंदरों से घिरी एक निर्वस्त्र चार वर्षीय बच्ची दिखाई दी। निर्जन वन में बच्ची को देख पुलिसकर्मी दंग रह गए।"

एसआई सुरेश ने उसे साथ लाना चाहा तो बंदर विरोध पर उतर आए और चीखना शुरू कर दिया। बच्ची भी पुलिसकर्मियों को देख बंदरों की तरह चीखने लगी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे साथ लिया और जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। बच्ची के शरीर पर जंगली जानवरों के काटने के जख्म थे। बच्ची न तो इंसानी भाषा समझ पाती है और न ही बोल पाती है। फिलहाल डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।लेकिन डाक्टरों को देखते ही वह चिल्ला उठती है, जिसकी वजह से मेडिकल व नर्सिग स्टाफ को इलाज में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसओ राम अवतार ने बताया कि इस मामले में न तो कोई केस दर्ज है न ही उसके परिजनों का अता-पता चल रहा है। लड़की इंसानों से डरती थी। न कपड़े पहनती थी न पहनना जानती थी। इंसानों की तरह खाद्य पदार्थ हाथों से उठाने के बजाय जानवरों की तरह मुंह से खाना खाती थी। खाने से पहले खाद्यपदार्थ को जमीन पर फेंक देती थी। 

चारों हाथों और पैरों से चलती थी। बंदरों की तरह चीखती थी। अब उसके व्यवहार में कुछ बदलाव आया है। इंसानों से डरना कुछ कम हुआ है। अब कपड़े पहनती है, लेकिन पहनना सीख नहीं सकी है। अब खाद्य पदार्थ फेंकती नहीं, लेकिन हाथों से खाना उठाना सीख नहीं सकी है। अभी भी मुंह से ही वह खाना खाती है। खड़े होकर पैरों के बल चलना सीख गई है, लेकिन कभी कभी वह हाथों और पैरों के बल भी चलती है। अभी भी बंदरों की तरह चीखती है। कुछ भी बोल नहीं बता पाती। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ डी.के. सिंह ने बताया कि ये बच्ची किसकी है, कहां की है, यह किसी को नहीं पता। बच्ची कब से जंगल में जानवरों के बीच है, ये भी कोई नहीं बता पा रहा है। बच्ची का इलाज किया जा रहा है, लेकिन उसकी भाषा जानवरों की तरह है। इसलिए इलाज में भी तमाम दिक्कतें आ रही हैं। कुछ शरारती तत्वों ने बच्ची को गुटखा खाना सिखा दिया है, अब वह गुटखे का रैपर भी चाटती है। 

 

Tags: KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD