Tuesday, 28 May 2024

 

 

खास खबरें आम आदमी पार्टी के नेता हीरा लाल कुंद्रा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल मोदी सरकार ने छोटे उद्यमियों को बनाया सशक्त : हरदीप सिंह पुरी लोकतंत्र की हत्या करने वाले दे रहे हैं संविधान बचाने की दुहाई : संजय टंडन कांग्रेस का आंतरिक कलह हुआ सार्वजनिक : शक्ति प्रकाश देवशाली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने फिरोजपुर लोकसभा उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया के लिए समर्थन जुटाया लुधियाना में केजरीवाल ने कहा - भाजपा वाले आपकी मुफ्त बिजली को बंद करने की साजिश रच रहे हैं अपने बेटे मीत हेयर को संसद में भेजो, वह केंद्र सरकार में मंत्री बनेगा, फिर सारी जिम्मेदारी हमारी होगी : भगवंत मान आप सांसद राघव चड्ढा ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा - शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है मुख्यमंत्री मान ने गिद्दड़बाहा और रामपुरा फूल में फरीदकोट से उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए किया चुनाव प्रचार मैंने बिजली फ्री की, भाजपा शासित राज्यों में सबसे महंगी बिजली है, फिर भी भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं : अरविंद केजरीवाल नैना देवी रोड को चार लेन का बनाना और गुरुद्वारा साहिब के आसपास सौंदर्यीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता: विजय इंदर सिंगला आप का 13-ज़ीरो 4 जून को ज़ीरो-13 में बदल जाएगा : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री से सिख धार्मिक संस्थानों को आर.एस.एस के कब्जे से आजाद कराने की अपील की : सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री जीरकपुर में स्थापित करवाएंगे अंतर्ऱाष्ट्रीय वित्तीय केंद्र - परनीत कौर भाजपा ने राम मंदिर के लिए 30 साल तक संघर्ष किया, मोदी ने श्री राम लला को तंबू से बाहर निकाला: पुष्कर धामी मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए : जयराम ठाकुर राजा वड़िंग ने पार्टी के गद्दारों की निंदा की; मतदाताओं से विकास को चुनने की अपील की रैली ने दूर किए विरोधियों के भ्रम:एन.के.शर्मा भाजपा के पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर हुए एकित्रत,कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को दी चुनौती केंद्र में सरकार बनते ही, रद्द करेंगे अग्निवीर योजना : प्रियंका गांधी

 

देश को बिहार जैसा महागठबंधन चाहिए : नीतीश कुमार

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना (बिहार) , 03 Apr 2017

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर हराने के लिए गैर-भाजपा पार्टियों के महागठबंधन की जरूरत है। जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष ने यहां मीडिया से कहा कि अगर महागठबंधन हो जाए तो अगले संसदीय चुनाव में वह जरूर कामयाब होगा।उन्होंने कहा, "2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जद-यू, राजद और कांग्रेस का महागठबंधन हुआ था, जो पूरी तरह सफल रहा और भाजपा के नेतृत्ववाला राजग हार गया।"नीतीश ने कहा कि धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण, जातीय समीकरण और धनबल की बदौलत हाल के चुनाव में कई राज्यों में कामयाब हुई भाजपा के बढ़ते कदम को कैसे रोका जाए, इसका एकमात्र जवाब है-महागठबंधन।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के इस देश में जिस तरह हिंदुत्व को बढ़ावा दिया जा रहा है, यह देश के सामाजिक तानेबाने के लिए बहुत ही घातक है। इसे हर हाल में रोकना होगा। भाजपा धर्मनिरपेक्ष दलों में बिखराव का फायदा उठा रही है। उसे रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर गैर-भाजपा दलों का एकजुट होना बहुत जरूरी है।जद-यू नेता ने गैर-भाजपा दलों से अपील की कि वे देश की सत्ता पर काबिज गठबंधन के एजेंडे पर अपनी प्रतिक्रिया देने के बजाय अपना एजेंडा तय करें।नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री पद को गरिमापूर्ण ढंग से संभालने के लिए देश में नेताओं और चेहरों की कमी नहीं है। 

 

Tags: Nitish Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD