Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें इंडिया गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है : जयराम रमेश समाना के लोगों ने परनीत कौर को दिया जीत दिलाने का भरोसा, परनीत ने भी कहा संसद पहुंचते ही हरेक मांग होगी प्रमुखता के पूरी अटारी गांव झीता दयाल सिंह की पूरी पंचायत कांग्रेस में शामिल बसपा के चंडीगढ़ प्रभारी सुदेश कुमार खुरचा आम आदमी पार्टी में हुए शामिल बटाला में लोगों की भीड़ देख मान ने कहा - ये आप की आंधी है, पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0' आप ने पंजाब में बीजेपी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (बादल) को दिया बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया : चुग मलोया राजपूत धर्मशाला में सैंकड़ों महिलाओं ने दिया भाजपा को समर्थन राजा वड़िंग ने लुधियाना में विभाजनकारी राजनीति कि बजाय विकास को प्राथमिकता दी आम आदमी पार्टी अनुसूचित जातियों और समाज के कमजोर वर्गों के साथ भेदभाव कर रही: सरदार सुखबीर सिंह बादल हजारों मजदूरों ने दिया गुरजीत सिंह औजला को समर्थन 4 जून को नतीजे घोषित होते ही देश की जनता देखेगी इंडी गठबंधन का दंगल और इनके तीन तलाक : शहजाद पूनावाला चंडीगढ़ में चल रहा है कांग्रेस और आप का फ्रेंडशिप विद बेनीफिट खेल : शहजाद पूनावाला भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डॉ. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार किसी के बहकावे में न आना, सिंगला को चुनाव जिताओ : सचिन पायलट प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना मान ने पंजाब के लोगों को दिया ‘पावर शॉक’ : डॉ. सुभाष शर्मा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है मीत हेयर का काफ़ला एन.के.शर्मा ने पटियाला का पहरेदार बन कांग्रेस, भाजपा व आप से पूछे पांच सवाल चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. लाल पैथलैब्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. अरविंद लाल को हेल्थकेयर इनोवेशन के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया सम्मानित 25 मई को अमृतसर में राहुल गांधी करेंगे संबोधित

 

भाजपा ने आरएसएस के एजेंडे के तहत योगी को मुख्यमंत्री बनाया : मायावती

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Mar 2017

योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि भाजपा ने आरएसएस के एजेंडे को पूरा करने के लिए ही क्षत्रिय समाज से छांटकर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है।भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को आगे कर ओबीसी समाज की वोट तो हासिल कर ली, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। भाजपा ने दलित और ओबीसी समाज के साथ ब्राह्मणों की भी उपेक्षा की है।प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में आदित्यनाथ योगी और उनके सहयोगियों के शपथ लेने के तुरंत बाद मायावती ने कहा कि वर्तमान में भाजपा ने अपने आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के एजेंडे पर चलकर खासकर उत्तर प्रदेश में ओबीसी अन्य पिछड़ा वर्ग और ब्राहमणों के साथ विश्वासघात किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने क्षत्रिय समाज के योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना दिया जबकि इस बार चुनाव में उन्होंने पिछड़ी जाति से आने वाले भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को आगे कर किसी न किसी रूप में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का आश्वासन देकर ओबीसी वोट बटोरा। 

ब्राहमण समाज नाराज न हो तो भाजपा ने ये बोल दिया कि मौर्य को आगे कर पिछड़ों के वोट ले लेंगे और फिर ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बना देंगे भाजपा ने दोनों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री के पास ज्यादा कुछ नहीं होता। मौर्य और डा. दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाने की बजाय योगी अगर कैबिनेट मंत्री बना देते तो एकाध विभाग उन्हें मिल जाता। पिछड़ों और ब्राह्मणों को भाजपा से सावधान रहने की हिदायत देते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा योगी को आगे कर ध्रुवीकरण के आधार पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है क्योंकि भाजपा के लोगों को मालूम है कि जब केन्द्र की भाजपा सरकार अपने तीन साल के दौरान लोकसभा के चुनावी वायदों का एक चौथाई भी पूरा नहीं कर सकी है, तब फिर ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनावों में किए गए वायदे कैसे पूरा करेगी। मायावती ने कहा कि उन्होंने इन्हीं कारणों से शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार का फैसला किया।

 

Tags: Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD