Tuesday, 28 May 2024

 

 

खास खबरें आम आदमी पार्टी के नेता हीरा लाल कुंद्रा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल मोदी सरकार ने छोटे उद्यमियों को बनाया सशक्त : हरदीप सिंह पुरी लोकतंत्र की हत्या करने वाले दे रहे हैं संविधान बचाने की दुहाई : संजय टंडन कांग्रेस का आंतरिक कलह हुआ सार्वजनिक : शक्ति प्रकाश देवशाली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने फिरोजपुर लोकसभा उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया के लिए समर्थन जुटाया लुधियाना में केजरीवाल ने कहा - भाजपा वाले आपकी मुफ्त बिजली को बंद करने की साजिश रच रहे हैं अपने बेटे मीत हेयर को संसद में भेजो, वह केंद्र सरकार में मंत्री बनेगा, फिर सारी जिम्मेदारी हमारी होगी : भगवंत मान आप सांसद राघव चड्ढा ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार केजरीवाल और मान ने गृह मंत्री अमित शाह पर किया पलटवार, कहा - शाह ने तीन करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है मुख्यमंत्री मान ने गिद्दड़बाहा और रामपुरा फूल में फरीदकोट से उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए किया चुनाव प्रचार मैंने बिजली फ्री की, भाजपा शासित राज्यों में सबसे महंगी बिजली है, फिर भी भाजपा वाले मुझे भ्रष्टाचारी कहते हैं : अरविंद केजरीवाल नैना देवी रोड को चार लेन का बनाना और गुरुद्वारा साहिब के आसपास सौंदर्यीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता: विजय इंदर सिंगला आप का 13-ज़ीरो 4 जून को ज़ीरो-13 में बदल जाएगा : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री से सिख धार्मिक संस्थानों को आर.एस.एस के कब्जे से आजाद कराने की अपील की : सुखबीर सिंह बादल प्रधानमंत्री जीरकपुर में स्थापित करवाएंगे अंतर्ऱाष्ट्रीय वित्तीय केंद्र - परनीत कौर भाजपा ने राम मंदिर के लिए 30 साल तक संघर्ष किया, मोदी ने श्री राम लला को तंबू से बाहर निकाला: पुष्कर धामी मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए : जयराम ठाकुर राजा वड़िंग ने पार्टी के गद्दारों की निंदा की; मतदाताओं से विकास को चुनने की अपील की रैली ने दूर किए विरोधियों के भ्रम:एन.के.शर्मा भाजपा के पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर हुए एकित्रत,कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को दी चुनौती केंद्र में सरकार बनते ही, रद्द करेंगे अग्निवीर योजना : प्रियंका गांधी

 

त्रिपुरा : बीएसएफ की गोलीबारी में 3 आदिवासी मरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 17 Mar 2017

दक्षिणी त्रिपुरा में बीएसफ (सीमा सुरक्षा बल) द्वारा की गई गोलीबारी में तीन आदिवासियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल थी। वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "जब बीएसएफ के जवानों ने बांग्लादेश में पशुओं की तस्करी की कोशिश में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को लगा देखा तो उन्होंने उन लोगों को रुकने के लिए कहा। इसके बाद ग्रामीणों ने तेज हथियारों और लाठी-डंडों से सैनिकों पर हमला कर दिया। इसके जबाव में सैनिकों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग मारे गए।"

भारत-बांग्लादेश सीमा पर चित्तबाड़ी गांव में गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हालांकि, स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की है कि बीएसएफ के दो पुरुषों ने एक आदिवासी महिला को छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। उसके बाद बीएसएफ ने गोलीबारी शुरू कर दी। मृतकों में मण कुमार त्रिपुरा (30), पर कुमार त्रिपुरा (40) और सरलक्ष्मी त्रिपुरा (33) शामिल हैं, जबकि जीवन कुमार त्रिपुरा और सेनचंद्र त्रिपुरा घायल हैं।

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD