Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

ईवीएम पर विचार के लिए निर्वाचन आयोग सर्वदलीय बैठक बुलाए : ममता बनर्जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 17 Mar 2017

Last updated on: Mar 17, 2017, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की संभावना का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया। ममता ने कहा, "मैंने चुनाव आयोग का बयान देखा है जिसमें कहा गया है कि ईवीएम से छेड़छाड़ का कोई उदाहरण नहीं है। लेकिन, मैंने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का एक बयान देखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है।"ममता ने कहा, "वे (स्वामी) इसे स्वीकार करते हैं या नहीं करते हैं, यह उनके ऊपर है। लेकिन, मेरा मानना है कि निर्वाचन आयोग एक सर्वदलीय बैठक बुला सकता है। उसमें इस पर चर्चा हो सकती है।"इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पक्की करने के लिए ईवीएम को 'मैनेज' किया गया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि ईवीएम से पंजाब में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे आम आदमी पार्टी के 20-25 फीसदी वोट अकाली दल-भाजपा गठबंधन को स्थानांतरित हो गए। इससे कांग्रेस को सहारा मिल गया।ममता बनर्जी ने सुब्रमण्यम स्वामी के वीडियो क्लिप को चलाकर दिखाया, जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद ने ईवीएम से छेड़छाड़ की संभावना की बात की है।ममता बनर्जी ने कहा कि वह खुद यह अर्थ नहीं निकाल रही हैं, बल्कि इस मुद्दे पर वह भाजपा के एक सदस्य के बयान का हवाला दे रही हैं।ममता ने कहा, "उन्होंने कहा कि जापान ईवीएम के लिए एक सॉफ्टवेयर बना रहा है, लेकिन वे इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। यहां तक कि अमेरिका इसका इस्तेमाल नहीं करता। जर्मनी ने हाल में एक अदालत के आदेश के बाद इसका इस्तेमाल बंद कर दिया।"

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD