Sunday, 12 May 2024

 

 

खास खबरें चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रचार और क्षेत्रवासियों के समर्थन से मीत हेयर सब से आगे निकले "अगले पांच वर्षों में फार्मासिस्ट होंगे सबसे अधिक महत्वपूर्ण": एलपीयू में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया घोषित हरसिमरत कौर बादल पंजाब के हितों की रक्षा के लिए संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के सामने खड़ी हुई है,वह आपके वोटों की हकदार है: सुखबीर सिंह बादल किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने से इंकार करने के बाद आप वोट कैसे मांग रहे हैं : रसिमरत कौर बादल ने गुरमीत सिंह खुडियां से पूछा

 

गोवा राज्यपाल का फैसला एकपक्षीय : दिग्विजय सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 14 Mar 2017

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि गोवा में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आमंत्रित करने का राज्यपाल मृदुला सिन्हा का फैसला एकपक्षीय है। राज्यपाल ने कांग्रेस की ओर से सरकार गठन के लिए पत्र दिए जाने के बावजूद भाजपा को आमंत्रित किया। दिग्विजय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम 12 मार्च को ही सरकार गठन का दावा करना चाहते थे। हमने 12 मार्च की रात उन्हें पत्र भी सौंप दिया था। इसके बाद भी राज्यपाल ने हमें समय नहीं दिया और 'स्थापित परंपराओं' से अलग जाकर उन्होंने भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।"कांग्रेस गोवा में सरकार गठन का दावा करने के लिए मंगलवार को राज्यपाल से मिलने वाली है।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चार फरवरी को हुए चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। हालांकि कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, लेकिन यहां सरकार गठन के लिए किसी भी पार्टी को 21 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता है।भाजपा को हालांकि इस चुनाव में 13 सीट ही मिली हैं, लेकिन उसने क्षेत्रीय दलों गोवा फॉरवर्ड तथा महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के तीन-तीन विधायकों और दो अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंप सरकार बनाने का दावा पहले पेश कर दिया। संगेम विधानसभा क्षेत्र से एक अन्य निर्दलीय विधायक प्रसाद गाओंकर ने भी सोमवार को भाजपा को समर्थन का पत्र सौंपा। राज्यपाल ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को सरकार गठन का न्योता दिया।पर्रिकर मंगलवार को ही गोवा के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने वाले हैं।

 

Tags: Digvijaya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD