Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी

 

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 11 जवान शहीद, 4 घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 11 Mar 2017

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 11 जवान शहीद हो गए तथा चार अन्य जवान घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर ले जाया जा रहा है। क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। नक्सली, जवानों के ग्यारह एसएलआर हथियार भी लूट कर ले गए हैं। शहीदों में कोबरा बटालियन का एक सहायक उपनिरीक्षक भी शामिल है। बस्तर रेंज के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने यहां बताया कि शनिवार सुबह सुकमा जिले के भेज्जी थाने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा 219 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग पार्टी के लिए रवाना हुए थे। जवान जब कैंप से लगभग दो किलोमीटर दूर बुंदेरपारा के पास पहुंचे, वे घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा घिर गए। 

अचानक नक्सलियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गई। लगभग दो घंटे तक चली गोलीबारी में कोबरा बटालियन के ग्यारह जवान शहीद हो गए और चार जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि नक्सली 11 शहीद जवानों के 11 एसएलआर रायफल लूट कर ले गए। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को लाने के लिए हेलीकाप्टर रवाना किया गया है और उनका बेहतर उपचार रायपुर में किया जाएगा। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर भेज्जी थाने में लाए जा चुके हैं। इलाके में तलाशी जारी है और महाराष्ट्र-आंध्र इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। सीमावर्ती इलाके के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। शहीद जवानों में सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल जांगड़े, आरक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, मंगेश पाण्डे, रामपाल सिंह यादव, गोरखनाथ, नंदकुमार अतरम, सतीश चंद्र वर्मा, के. शंकर, वी. आर. मंदे, जगजीत सिंह एवं सुरेश हैं वहीं जगदीश प्रसाद निसोड़े, जयदेव परमाणिक, मो. सलीम घायल हैं। चौथे जवान की शिनाख्त नहीं हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी, उन्होंने शहीद परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD