Saturday, 25 May 2024

 

 

खास खबरें "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा कांग्रेस, भाजपा व आप का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब: एन.के.शर्मा पंजाब के वोटर पोलिंग बूथों पर लगी कतार की जानकारी घर बैठे ही जान सकेंगे : सिबिन सी युवा पर्वतारोहियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की एलपीयू ने अपने हजारों दूरस्थ और ऑनलाइन छात्रों के लिए ऑनलाइन फ्रेशमेन इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित किए जब मीत हेयर चुनाव प्रचार के दौरान अपने पैतृक गांव कुरड़ पहुंचे स्टाइलिश अंदाज में दिखी ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण भारत निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायज़ा चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 के लोकसभा आम चुनाव के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा होशियार सिंह ने ईमान बेचने के बाद इस्तीफा दिया, देहरा अब मेरा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वनों की आग पर नियंत्रण पाने के लिए जन सहभागिता नितांत आवश्यक: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना प्रधानमंत्री बताएं, आपदा में हिमाचल को कहां धन दिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

अफगानिस्तान : सैन्य अस्पताल में विस्फोट, 2 की मौत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 08 Mar 2017

अफगानिस्तान के एक सैन्य अस्पताल में बुधवार को हुए तीन विस्फोटों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। विस्फोट सुबह नौ बजे वजीर अकबर खान इलाके में सरदार मोहम्मद दाउद खान अस्पताल में हुआ, जहां कई सरकारी एजेंसियां और दूतावास मौजूद हैं। इस धमाके के बाद एक और धमाका हुआ।तीसरा धमाका सुबह करीब 10.45 बजे उस समय हुआ जब सेना के हैलीकॉप्टर इमारत के ऊपर से गुजर रहे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हमले में कम से कम पांच आत्मघाती हमलावर शामिल थे।एक चिकित्सक ने टोलो न्यूज को बताया, "मैंने एक आत्मघाती हमलावर को देखा था, जिसने डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहनी हुई थी। उसने गोलीबारी शुरू कर दी। 

मैं इलाके से बच निकलने में कामयाब रहा।"खामा प्रेस के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माहिल कावोसी ने बताया कि घायलों को वजीर अकबर खान अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि अफगान आपदा प्रतिक्रिया इकाई (सीआरयू) बल अब भी घटनास्थल पर मौजूद है और हमलावरों के साथ अभियान जारी है।इसी बीच, नाटो के नेतृत्व वाले रेजोल्यूट सपोर्ट गठबंधन बलों ने कहा कि वे 'अफगान सुरक्षा सेवाओं के सहयोग के लिए खड़े हैं।'अमेरिकी दूतावास के पास कूटनीतिक क्षेत्र में स्थित 400 बिस्तरों वाला यह देश का सबसे बड़ा अस्पताल है।अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Tags: CRIME NEWS WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD