Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी इंडिया में अभी भी ओरिजिनल राइटर हैं - सोनाली कुलकर्णी

 

14 करोड़ की लूट के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 06 Mar 2017

राजधानी के चौक में रविवार रात को मुकुंद ज्वैलर्स के यहां सर्राफा व्यापारी को गोली मार डाका डाल कर 40 किलोग्राम सोना और करीब सवा करोड़ रुपये की हुई लूट के विरोध में सोमवार को सर्राफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन और नीरज बोरा सहित कई लोग मौजूद रहे। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। व्यारापियों ने पुलिस को तीन दिन का समय दिया है। व्यापारियों ने कहा, "यदि तीन दिनों में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूरा लखनऊ बंद कर आंदोलन किया जाएगा।" एएसपी जय प्रकाश ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, "सीसीटीवी फुटेज से काफी सुराग मिले हैं। इस मामले की जांच में एसटीएफ भी लगा दी गई है। इसके बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।" उधर, अस्पताल में भर्ती सर्राफ प्रवीण रस्तोगी और उनके बेटे जितांशु की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें सुरक्षा भी दी गई है।गौरतलब है कि रविवार रात चौक कोतवाली इलाके में बदमाशों ने मुकुंद ज्वैलर्स में डाका डाल कर 40 किलोग्राम सोना और करीब सवा करोड़ रुपये लूट लिए थे और पीछा करने पर बदमाशों ने दुकान मालिक प्रवीण रस्तोगी को तमंचे की बट से घायल करते हुए उनके बेटे जितांशु के पैर में गोली मार दी थी। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

Tags: PROTEST

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD