Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी

 

राधे मां के जन्मोत्सव पर लगा श्रद्धालुओं का मेला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News ( चन्द्रकांत शर्मा )

06 Mar 2017

ममतामयी राधे मां का जन्मोत्सव इस बार दिल्ली में रोहिणी के जापानी पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर, फिरोज खान, रामशंकर सहित कई भजन गायकों ने राधे मां के चरणों में हाजिरी लगाई। इस मौके पर विजय सांपला (मेम्बर आफ पाॅर्लियामेंट, होशियारपुर), टल्ली बाबा, छोटी मां, मासी मां, मेघा मां, मनीषा मां, रूपेन्द्र कश्यप, मोहित सोंई, नकुल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, कर्ण कश्यप, संजीव गुप्ता, जगमोहन गुप्ता, रूपेंद्र भाटिया, प्रदीप सरीन सहित हजारों की संख्या में सेवादार मौजूद थे।ज्ञात हो कि ममतामयी राधे मां का जन्मदिवस कई वर्षों के बाद दिल्ली में बड़े ही भव्य तरीके से मनाया गया। रोहिणी सेक्टर 10, जापानी पार्क में जन्मोत्सव के मौके पर फूलों व लाइटों से सजा मां का दरबार अपनी एक अलग ही छवि बिखेरे हुए था। 

राधे मां के दर्शन करने के लिए भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश से उनके भक्त जापानी पार्क में पहुंचे हुए थे। ढ़ोल-नगाडों व शाही सवारी के साथ राधे मां का भव्य स्वागत किया गया। गायकों के मधुर गुणगान से पूरा वातावरण ममतामयी हो उठा। इस मौके पर राधे मां ने लोगों को ज्ञान देते हुए कहा कि हर किसी व्यक्ति को अपने मां-बाप की सेवा करनी चाहिए क्योंकि मां-बाप की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है, जो व्यक्ति अपने मां-बाप को दुखी रखकर दूसरों को खुशी देने की चाह रखता है, उसको सबसे पहले अपने मां-बाप को खुशी देनी चाहिए, उसके बाद ही उसके दूसरों की खुशी के बारे में सोचना चाहिए। कोई भी धर्म छोटा-बड़ा नहीं होता, सभी धर्म एक समान होते हैं। राधे मां ने बताया कि भगवान सिर्फ एक है, लेकिन उन्होंने हर रूप में इस धरती पर लोगों को दर्शन दिए हैं। 

हर व्यक्ति को अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए, न कि फल की इच्छा पाने के लिए कर्म करते जाना चाहिए। इंसान चाहे कितना भी बड़ा बन जाए लेकिन उसे कभी भी अपने से छोटे व्यक्ति को नीचा नहीं दिखाना चाहिए।जन्मोत्सव के इस मौके पर हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने राधे मां के जयकारे के साथ उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके जन्मोत्सव से पूर्व 1 मार्च को सेक्टर 5 स्थित कश्यप निवास पर ‘खुशमणि जी’ का पाठ किया गया व 2 मार्च को साधु समाज के भोजन का भी आयोजन किया गया। जहां पर पूरे साधु समाज ने राधे मां के दीर्घायु की कामना की।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD