Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

वाराणसी : चुनावी शोर के बीच मौन मतदाता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 04 Mar 2017

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण के तहत वाराणसी में मतदान होना है और इसमें चंद दिन ही शेष रह गए हैं। लेकिन वोट किस पार्टी और किस उम्मीदवार को देना है, यहां का आम मतदाता असमंजस में है, मौन है, खासतौर से शहरी क्षेत्र में। इस असमंजस ने सबसे ज्यादा बेचैन भाजपा को कर रखा है, क्योंकि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। यहां से निकलने वाला कोई भी संदेश देश की राजनीति पर असर डालने वाला होगा।मतदाता के इस मौन और असमंजस को दूर करने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस, सपा, बसपा सहित भाजपा के शीर्ष नेता यहां डेरा जमाए हुए हैं। संघ के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, सभी 40 आनुषांगिक संगठनों के हजारों कार्यकर्ता वाराणसी में भाजपा के लिए सक्रिय हैं। लेकिन इस हंगामे और शोर के बीच यहां का मतदाता पूरी तरह बनारसी हो गया है।

कहीं-कहीं यह चर्चा जरूरत तैर रही है कि लड़ाई भाजपा और कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच है, लेकिन अंतिम वोट किसे देना है, इस पर मतदाता अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कबीरचौरा इलाके में पान की एक दुकान पर चल रही चुनावी चर्चा के बीच दुकानदार शिव जायसवाल (50) बिदक जाते हैं। वह कहते हैं, "वोट क्यों देना है, अब तो यही समझ नहीं आ रहा। सभी नेताओं को देख लिया। वादे के सिवा कुछ नहीं मिला। आज तो हमारी हवा खराब है। नेता अपनी हवा बना रहे हैं। जनता से किसी का कोई मतलब नहीं है। हम फिर क्यों और किसे वोट दें, इस बार सोचना पड़ेगा।"बैटरी रिक्शा चालक रियाज अहमद (25) स्थानीय प्रशासन से खुश नहीं हैं। गोदौलिया इलाके के रियाज को सड़क पर अपना रिक्शा चलाने के लिए हर रोज पुलिस और अन्य लोगों को दो सौ से चार सौ रुपये देने पड़ते हैं।

रियाज कहते हैं, "यदि ये पैसे हमें न देने पड़े तो हमारा जीवन थोड़ा और आसान हो सकता है। यह स्थिति सभी रिक्शावालों के साथ है। हमारी इस पीड़ा को कोई सुनने वाला नहीं है। हम दिनभर मेहनत करते हैं और हमारी गाढ़ी कमाई का अच्छा-खासा हिस्सा ऐसे ही चला जाता है। हम उसे वोट देना चाहते हैं, जो हमें इस समस्या से मुक्ति दिला दे। लेकिन इसकी उम्मीद नहीं दिखती है। अब हम वोट किसे दें, समझ नहीं पा रहे हैं।"काशी विद्यापीठ के विधि विभाग के अध्यक्ष, राजनीतिक विश्लेषक प्रो. चतुर्भुज तिवारी इसे आम जनता का नेताओं से मोहभंग होना बताते हैं। तिवारी ने आईएएनएस से कहा, "कोई भी पार्टी यह कहने की स्थिति में नहीं है कि उसने जनता से किए वादे पूरे किए हैं। अब जनता नेताओं को तौल रही है।"उन्होंने कहा, "काशी भाजपा का गढ़ है, लेकिन इस बार स्थिति भाजपा के पक्ष में स्पष्ट इसलिए नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के समय जो वादे किए थे, आजतक पूरे नहीं कर पाए हैं। अब भी वह वादे ही कर रहे हैं। जनता वादों से थक गई है।"

कैंट इलाके में ऑटो रिक्शा चलाने वाले धर्मेद्र पटेल (45) हालांकि यहां लड़ाई भाजपा और कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच बताते हैं। मगर अंतिम जीत किसकी होगी, इस पर वह मौन हैं। कुछ क्षण बाद कहते हैं "बनारस की जनता कन्फ्यूज है। अभी दो-तीन दिन में माहौल साफ हो जाएगा। वैसे हवा दोनों पक्षों की है।"कैंटोनमेंट इलाके के निवासी अनिल जायसवाल खुद को भाजपा का कट्टर समर्थक बताते हैं। लेकिन इस बार वोट देने को लेकर वह भी असमंजस में हैं। घर-घर बिजली के मीटर रीडिंग का काम कर दिहाड़ी कमाने वाले अनिल उम्मीदवारों के चयन को गलत बताते हैं। वह कहते हैं, "शहर दक्षिणी में दादा (श्याम देव राय चौधरी) के साथ अन्याय हुआ। कैंटोनमेंट का भी उम्मीदवार ठीक नहीं हैं। भाजपा ने गलती की है और इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।"अनिल शहर दक्षिणी से लगातार सात बार विधायक रहे श्यामदेव राय चौधरी का जिक्र कर रहे थे, जिनके बदले इस बार भाजपा ने संघ के युवा कार्यकर्ता नीलकंठ तिवारी को टिकट दिया है। इसी तरह कैंटोनमेंट सीट से निवर्तमान विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के बेटे सौरभ श्रीवास्तव भाजपा के उम्मीदवार हैं। अनिल के अनुसार सौरभ की छवि क्षेत्र में ठीक नहीं है।

राजनीति शास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आनंद प्रकाश कहते हैं, "काशी की जनता भले ही अभी मौन है, लेकिन इस मौन का भी अपना अर्थ है। यह भाजपा का गढ़ है, और प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी। ऐसे में भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन दोनों इस मौन के मायने समझ रहे हैं। इस बार खासतौर से वाराणसी के परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।"वाराणसी जिले में कुल आठ विधानसभा सीटें हैं- शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी, कैंटोनमेंट, शिवपुर, अजगरा, पिंडरा, रोहनिया और सेवापुरी। पांच सीटें -दक्षिणी, उत्तरी, कैंटोनमेंट, रोहनिया, सेवापुरी वाराणसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं और इनमें से शहरी क्षेत्र की तीन सीटें -दक्षिणी, उत्तरी और कैंटोनमेंट भाजपा के पास है। यहां मतदान आठ मार्च को होने हैं और मतों की गिनती 11 मार्च को होगी।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD