Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ मंदिर में नतमस्तक होकर पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना करतम भुगतम - ज्योतिष और आस्था की एक दिल दहला देने वाली कहानी

 

कांग्रेस ने जीडीपी आंकड़ों को 'हेराफेरी' और 'जुमला' बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Mar 2017

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर के आंकड़ों को 'हेराफेरी' वाला आंकड़ा बताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि 'जुमला और गलत जानकारी' देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'पहचान' बन गई है। पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार के विकास की कहानी के हिस्से के रूप में अधिक कर संग्रह का हवाला देती है, जबकि उसने गैर-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी और रोजगार के अवसर पैदा करने में नाकाम रही। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "जबरदस्त झूठ, जुमला और गलत सूचना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहचान बन गई है। सच्चाई यह है कि मोदी जी कभी सच नहीं बोलते हैं।"सुरजेवाला ने कहा, "हेड़ाफेरी वाले आंकड़े जारी कर वे अर्थशास्त्रियों पर निशाना साध रहे हैं, जिन्होंने नोटबंदी के दानव को लेकर सच बात कही थी। लेकिन क्या वह यह भूल गए कि नकली आंकड़े कभी सच्चाई को छुपा नहीं सकते। 

सुरजेवाला ने कहा, "असली सच्चाई यह है कि अर्थव्यवस्था के विकास का सबसे अच्छा संकेत नौकरियों का सृजन है। मोदी जी ने एक साल में दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन श्रम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि केवल एक लाख 35 हजार नौकरियों का सृजन किया गया है। यह नोटबंदी के बाद अर्थव्यवस्था की विफलता को दिखाता है।"कांग्रेस नेता ने कहा कि सकल मूल्य संवर्धन (जीवीए) अर्थव्यवस्था के विकास का सबसे अच्छा संकेतक है। "सीएसओ (केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय) के आंकड़ों के अनुसार है कि जीवीए 6.6 फीसदी रही है। मोदी जी और जेटली जी (वित्त मंत्री अरुण जेटली) ने अप्रत्यक्ष कर संग्रह जो कि पेट्रो कर, उत्पाद शुल्क और सेवा कर से एकत्र किया है, उसके आंकड़ों जो करीब 2 लाख 50 हजार रुपये है, उसे भी मिला दिया है और अधिक कर संग्रहण का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "वे दावा कर रहे हैं कि आम लोगों से ज्यादा कर इकट्ठा किया गया और इसे विकास की कहानी बता रहे हैं। यह अर्थव्यवस्था का नजदीकी नजर कमजोर होना है।"

 

Tags: Randeep Singh Surjewala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD